हल्द्वानी: राजपुरा में फंदे पर झूली छात्रा, एमबीपीजी कॉलेज से कर रही थी पढ़ाई…

खबर शेयर करें

HALDWANI CRIME NEWS: राजपुरा में एक छात्रा ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। छात्रा की मौत के बाद परिवार में कोहराम मच गया। छात्रा एमबीपीजी कॉलेज में बीए प्रथम में पढ़ती है। फिलहाल पुलिस आत्महत्या के कारणों में जुटी हुई है।

जानकारी के अनुसार राजपुरा गली नंबर तीन की रहने वाली 20 वर्षीय अंजली ने अज्ञात कारणों से अपने घर में पंखे से लटककर आत्महत्या कर ली। बताया जा रहा है कि दोपहर बाद खाना खाने के बाद अपने कमरे में चली गई। शाम तक जब कमरा नहीं खुला तो उसका भाई उसके कमरे तक पहुंचा। अंदर से कोई प्रतिक्रिया न आने पर कमरे में जाकर देखा तो बहन पंखे से लटकी हुई थी।

इसके बाद उसने सूचना सभी परिजनों को दी तो घर में कोहराम मच गया। आनन-फानन में परिजन उसे सोबन सिंह जीना बेस अस्पताल ले गए, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है आत्महत्या के कारणों का पुलिस पता लगा रही है। हल्द्वानी के एमबीपीजी कॉलेज में बीए प्रथम वर्ष की छात्रा थी।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  हल्द्वानी:(बड़ी खबर)-नैनीताल-कालाढूंगी मार्ग पर 29 पर्यटकों से भरा टेम्पो ट्रैवलर खाई में गिरा, 2 की मौत
Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

पहाड़ प्रभात डैस्क

समाजशास्त्र में मास्टर की डिग्री के साथ (MAJMC) पत्रकारिता और जनसंचार में मास्टर की डिग्री। पत्रकारिता में 15 वर्ष का अनुभव। अमर उजाला, वसुन्धरादीप सांध्य दैनिक में सेवाएं दीं। प्रिंट और डिजिटल मीडिया प्लेटफॉर्म में समान रूप से पकड़। राजनीतिक और सांस्कृतिक के साथ खोजी खबरों में खास दिलचस्‍पी। पाठकों से भावनात्मक जुड़ाव बनाना उनकी लेखनी की खासियत है। अपने लंबे करियर में उन्होंने ट्रेंडिंग कंटेंट को वायरल बनाने के साथ-साथ राजनीति और उत्तराखंड की संस्कृति पर लिखने में विशेषज्ञता हासिल की है। वह सिर्फ एक कंटेंट क्रिएटर ही नहीं, बल्कि एक ऐसे शख्स हैं जो हमेशा कुछ नया सीखने और ख़ुद को बेहतर बनाने के लिए तत्पर रहते हैं। देश के कई प्रसिद्ध मैगजीनों में कविताएं और कहानियां लिखने के साथ ही वह कुमांऊनी गीतकार भी हैं अभी तक उनके लिखे गीतों को कुमांऊ के कई लोकगायक अपनी आवाज दे चुके है। फुर्सत के समय में उन्हें संगीत सुनना, किताबें पढ़ना और फोटोग्राफी पसंद है। वर्तमान में पहाड़ प्रभात डॉट कॉम न्यूज पोर्टल और पहाड़ प्रभात समाचार पत्र के एडिटर इन चीफ है।