हल्द्वानी: महिला हेल्पलाइन में आया पति, पत्नी ने कोतवाली के बाहर जड़े थप्पड़…

खबर शेयर करें

Haldwani News: कोतवाली के सामने उस समय हंगामा मच गया जब एक महिला ने अपने पति की पिटाई करनी शुरू कर दी। दरअसल पति हेल्पलाइन की शिकायत में कोतवाली पहुंचा था। महिला द्वारा पति को थप्पड़ ही थप्पड़ से पीटे जाने के बाद बमुश्किल पुलिस ने आकर पति को बचाया।

आपको बता दें कि 1 साल पहले पीलीभीत निवासी एक व्यक्ति की शादी हल्दूचौड़ महिला के साथ हुई थी । शादी के बाद पति-पत्नी में विवाद शुरू हो गया, विवाद इतना बढ़ गया कि मामला महिला हेल्पलाइन तक पहुंच गया। पत्नी ने महिला हेल्पलाइन हल्द्वानी में अपने पति के खिलाफ शिकायत की थी। और आज महिला हेल्पलाइन में आज पति तारीख पर आया, तारीख के बाद जैसे ही पति पत्नी थाने से बाहर निकले तो पत्नी ने और उसके परिजन ने पति की जमकर पिटाई कर दी । वहीं थाने में मौजूद महिला पुलिसकर्मी ने बमुश्किल पति को बचाया, फिलहाल पति का कहना है कि हम दोनों का विवाद चल रहा है। और महिला हेल्पलाइन से मेरे पास फोन आया था। आज यहां आने पर उसकी पत्नी परिजन और पत्नी ने जमकर पिटाई कर दी जिसकी शिकायत महिला हेल्पलाइन में पति के द्वारा की गई है।

ADVERTISEMENTSAd Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

पहाड़ प्रभात डैस्क

समाजशास्त्र में मास्टर की डिग्री के साथ (MAJMC) पत्रकारिता और जनसंचार में मास्टर की डिग्री। पत्रकारिता में 15 वर्ष का अनुभव। अमर उजाला, वसुन्धरादीप सांध्य दैनिक में सेवाएं दीं। प्रिंट और डिजिटल मीडिया प्लेटफॉर्म में समान रूप से पकड़। राजनीतिक और सांस्कृतिक के साथ खोजी खबरों में खास दिलचस्‍पी। पाठकों से भावनात्मक जुड़ाव बनाना उनकी लेखनी की खासियत है। अपने लंबे करियर में उन्होंने ट्रेंडिंग कंटेंट को वायरल बनाने के साथ-साथ राजनीति और उत्तराखंड की संस्कृति पर लिखने में विशेषज्ञता हासिल की है। वह सिर्फ एक कंटेंट क्रिएटर ही नहीं, बल्कि एक ऐसे शख्स हैं जो हमेशा कुछ नया सीखने और ख़ुद को बेहतर बनाने के लिए तत्पर रहते हैं। देश के कई प्रसिद्ध मैगजीनों में कविताएं और कहानियां लिखने के साथ ही वह कुमांऊनी गीतकार भी हैं अभी तक उनके लिखे गीतों को कुमांऊ के कई लोकगायक अपनी आवाज दे चुके है। फुर्सत के समय में उन्हें संगीत सुनना, किताबें पढ़ना और फोटोग्राफी पसंद है। वर्तमान में पहाड़ प्रभात डॉट कॉम न्यूज पोर्टल और पहाड़ प्रभात समाचार पत्र के एडिटर इन चीफ है।