हल्द्वानी: एसएसपी ऑफिस में तैनात होमगार्ड बरसाती नाले में बहा, मौत

खबर शेयर करें

Haldwani News: नैनीताल जिले से दुखद खबर सामने आ रही है यहां हल्द्वानी के बहुद्देश्यीय भवन स्थित एसएसपी ऑफिस में तैनात होमगार्ड के जवान महेश पलड़िया की बरसाती नाले के तेज बहाव में बहने से मौत हो गई है। महेश पलड़िया भोरशा, थाना भीमताल क्षेत्र के रहने वाले हैं।बताया जा रहा है शुक्रवार रात करीब 8:00 बजे अपने घर की तरफ जा रहे थे, अचानक बरसात अधिक होने के चलते नाला अपने उफान पर था, वह पैदल अपने घर जा रहे थे, होमगार्ड के जवान महेश पलड़िया नाले के बहाव में नीचे की तरफ चले गए।

देर रात स्थानीय लोगों ने भी उनकी काफी खोजबीन की, लेकिन उनका कुछ पता नहीं चला। लेकिन आज सुबह 9:00 बजे उनका शव नाले की तरफ मिला है, वहीं सूचना मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया और उनका रो रो कर बुरा हाल है। फिलहाल पुलिस ने जवान महेश पलड़िया के शव को पंचनामा भरकर के पोस्टमार्टम के लिये भेज दिया है, महेश पलड़िया आर्थिक रूप से काफी कमजोर बताया जा रहे हैं, ऐसे में जनप्रतिनिधि और क्षेत्रीय विधायक राम सिंह कैड़ा इस घटना पर गहरा दुख जताया है। वहीं परिजनों को हरसंभव मदद देने के, साथ ही आपदा मद से सहायता करवाने का भी भरोसा दिलाया है।

ADVERTISEMENTSAd Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

पहाड़ प्रभात डैस्क

समाजशास्त्र में मास्टर की डिग्री के साथ (MAJMC) पत्रकारिता और जनसंचार में मास्टर की डिग्री। पत्रकारिता में 15 वर्ष का अनुभव। अमर उजाला, वसुन्धरादीप सांध्य दैनिक में सेवाएं दीं। प्रिंट और डिजिटल मीडिया प्लेटफॉर्म में समान रूप से पकड़। राजनीतिक और सांस्कृतिक के साथ खोजी खबरों में खास दिलचस्‍पी। पाठकों से भावनात्मक जुड़ाव बनाना उनकी लेखनी की खासियत है। अपने लंबे करियर में उन्होंने ट्रेंडिंग कंटेंट को वायरल बनाने के साथ-साथ राजनीति और उत्तराखंड की संस्कृति पर लिखने में विशेषज्ञता हासिल की है। वह सिर्फ एक कंटेंट क्रिएटर ही नहीं, बल्कि एक ऐसे शख्स हैं जो हमेशा कुछ नया सीखने और ख़ुद को बेहतर बनाने के लिए तत्पर रहते हैं। देश के कई प्रसिद्ध मैगजीनों में कविताएं और कहानियां लिखने के साथ ही वह कुमांऊनी गीतकार भी हैं अभी तक उनके लिखे गीतों को कुमांऊ के कई लोकगायक अपनी आवाज दे चुके है। फुर्सत के समय में उन्हें संगीत सुनना, किताबें पढ़ना और फोटोग्राफी पसंद है। वर्तमान में पहाड़ प्रभात डॉट कॉम न्यूज पोर्टल और पहाड़ प्रभात समाचार पत्र के एडिटर इन चीफ है।