हल्द्वानी: तेज रफ्तार ट्रक ने टुक-टुक में मारी, महिला मौत, पति और रिश्तेदार घायल

खबर शेयर करें

Haldwani News: शहर में एक दर्दनाक सड़क हादसे में महिला की मौत हो गई जबकि उसके पति व रिश्तेदार की हालत नाजुक बनी हुई है। यहां मुखानी थाना क्षेत्र में त्रिमूर्ति मंदिर के पास तेज रफ्तार ट्रक ने ई रिक्शा को टक्कर मार दी। इस दौरान ट्रक के टायर के नीचे आने से महिला की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि पति समेत दो लोग घायल हो गए। दोनों घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पोस्टमार्टम के बाद शव स्वजन को सौंप दिया गया है। गोविंदपुरा सुभाषनगर निवासी बबलू ई-रिक्शा चालक है। बताया जा रहा है कि बुधवार रात बबलू को कुछ सामान छोड़ने के लिए मुखानी के त्रिमूर्ति मंदिर के पास जाना था। उसकी पत्नी ममता आर्या ने भी उसके साथ जाने की बात कही। इसपर वह पत्नी और और रिश्तेदार पुष्पा को रिक्शे में बैठा लिया। त्रिमूर्ति मंदिर के पास एक तेज रफ्तार ट्रक ने ई रिक्शा में टक्कर मार दी। हादसे में 37 वर्षीय ममता ट्रक के नीचे आ गई, ममता की मौके पर ही मौत हो गई जबकि बबलू व पुष्पा बुरी तरह घायल हो गए। दुर्घटना के बाद ट्रक चालक मौके से फरार हो गया। बबलू को डा. सुशीला तिवारी राजकीय चिकित्सालय और पुष्पा को एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

मुखानी थानाध्यक्ष विजय मेहता ने बताया कि पोस्टमार्टम के बाद परिजनों के सौंप दिया गया है। आरोपी ट्रक चालक को तहरीर मिलने के बाद गिरफ्तार किया जाएगा।

ADVERTISEMENTSAd Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

पहाड़ प्रभात डैस्क

समाजशास्त्र में मास्टर की डिग्री के साथ (MAJMC) पत्रकारिता और जनसंचार में मास्टर की डिग्री। पत्रकारिता में 15 वर्ष का अनुभव। अमर उजाला, वसुन्धरादीप सांध्य दैनिक में सेवाएं दीं। प्रिंट और डिजिटल मीडिया प्लेटफॉर्म में समान रूप से पकड़। राजनीतिक और सांस्कृतिक के साथ खोजी खबरों में खास दिलचस्‍पी। पाठकों से भावनात्मक जुड़ाव बनाना उनकी लेखनी की खासियत है। अपने लंबे करियर में उन्होंने ट्रेंडिंग कंटेंट को वायरल बनाने के साथ-साथ राजनीति और उत्तराखंड की संस्कृति पर लिखने में विशेषज्ञता हासिल की है। वह सिर्फ एक कंटेंट क्रिएटर ही नहीं, बल्कि एक ऐसे शख्स हैं जो हमेशा कुछ नया सीखने और ख़ुद को बेहतर बनाने के लिए तत्पर रहते हैं। देश के कई प्रसिद्ध मैगजीनों में कविताएं और कहानियां लिखने के साथ ही वह कुमांऊनी गीतकार भी हैं अभी तक उनके लिखे गीतों को कुमांऊ के कई लोकगायक अपनी आवाज दे चुके है। फुर्सत के समय में उन्हें संगीत सुनना, किताबें पढ़ना और फोटोग्राफी पसंद है। वर्तमान में पहाड़ प्रभात डॉट कॉम न्यूज पोर्टल और पहाड़ प्रभात समाचार पत्र के एडिटर इन चीफ है।