हल्द्वानीः देररात मूसलाधार बारिश का कहर, जीतपुर नेगी के कई घरों में भरा पानी

खबर शेयर करें

Haldwani News: देर रात हुई मूसलाधार बारिश से हल्द्वानी शहर से लेकर ग्रामीण क्षेत्र तक लबालब पानी भर गया। भारी बारिश के चलते हुए जल भराव में जीतपुर नेगी के कई घर इलाका जलमग्न हो गया। लोग किसी तरह पानी को रोकते रहे, लेकिन भारी बारिश चलते पानी घरों के अंदर घुस गया। कई लोगों का सामान जल भराव की चपेट में आ गया। कई परिवारों को रात भर इधर-उधर भटक कर रात काटनी पड़ी। भारी बरसात से खेत लबालब भर गये। गलियों का पानी घरों में घुस गया। पानी की निकासी न होने से पानी सड़क के ऊपर से होकर बहने लगा। प्रभावितों ने प्रशासन से इस समस्या से निजात दिलाने की गुहार लगाई है।

ADVERTISEMENTSAd Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

पहाड़ प्रभात डैस्क

समाजशास्त्र में मास्टर की डिग्री के साथ (MAJMC) पत्रकारिता और जनसंचार में मास्टर की डिग्री। पत्रकारिता में 15 वर्ष का अनुभव। अमर उजाला, वसुन्धरादीप सांध्य दैनिक में सेवाएं दीं। प्रिंट और डिजिटल मीडिया प्लेटफॉर्म में समान रूप से पकड़। राजनीतिक और सांस्कृतिक के साथ खोजी खबरों में खास दिलचस्‍पी। पाठकों से भावनात्मक जुड़ाव बनाना उनकी लेखनी की खासियत है। अपने लंबे करियर में उन्होंने ट्रेंडिंग कंटेंट को वायरल बनाने के साथ-साथ राजनीति और उत्तराखंड की संस्कृति पर लिखने में विशेषज्ञता हासिल की है। वह सिर्फ एक कंटेंट क्रिएटर ही नहीं, बल्कि एक ऐसे शख्स हैं जो हमेशा कुछ नया सीखने और ख़ुद को बेहतर बनाने के लिए तत्पर रहते हैं। देश के कई प्रसिद्ध मैगजीनों में कविताएं और कहानियां लिखने के साथ ही वह कुमांऊनी गीतकार भी हैं अभी तक उनके लिखे गीतों को कुमांऊ के कई लोकगायक अपनी आवाज दे चुके है। फुर्सत के समय में उन्हें संगीत सुनना, किताबें पढ़ना और फोटोग्राफी पसंद है। वर्तमान में पहाड़ प्रभात डॉट कॉम न्यूज पोर्टल और पहाड़ प्रभात समाचार पत्र के एडिटर इन चीफ है।