हल्द्वानी: जीतपुर नेगी कालोनी को मिला तोहफा, नया साल पर नगर निगम में शामिल होने पर लगी मुहर…

खबर शेयर करें

HALDWANI NEWS: लंबे समय से नगर निगम में शामिल करने की मांग को लेकर जीतपुर नेगी कालोनी के लोगों की मेहनत रंग लायी। नगर निगम परिसीमन के बाद जीतपुर नेगी के आधे हिस्से को छोड़ दिया गया था जिसके बाद लोकसभा चुनाव में यह मु़द्दा गर्मा गया। नगर निगम और पंचायत दोनों से हटाये जाने पर ग्रामीणों ने चुनाव बहिष्कार कर दिया। जिसके बाद मौके पर निगम के अधिकारी समेत कई गणमान्य लोग पहुंचे। वादा किया कि जल्द उन्हें नगर निगम में शामिल किया जायेगा। लेकिन इसके बाद कोई सुनवाई नहीं हुई।

ग्रामीण आये दिन प्रदर्शन करने लगे। इसके बाद जून माह में स्थानीय विधायक और कैबिनेट मंत्री बंशीधर भगत कालोनी में पहुंचे। उन्होंने मौके पर अधिकारियों को बुलाया। पूरे मामले की पड़ताल करने के बाद नगर निगम की बैठक में जीतपुर नेगी कालोनी को शामिल करने का प्रस्ताव पास हुआ। ऐसे में ग्रामीणों की उम्मीदें जग गई। आज हुई कैबिनेट की बैठक में जीतपुर नेगी कालोनी को नगर निगम में शामिल करने का प्रस्ताव पास हो गया। जैसे ही यह खबर ग्रामीणों को मिली तो लोग झूम उठे।

Ad

करीब 500 परिवारों में रौनक लौट आयी। ग्रामीणों ने मंत्री बंशीधर भगत का आभार व्यक्त किया। अब विकास से वंचित हुए जीतपुर नेगी कालोनी को भी जन्म प्रमाण पत्र, आधार कार्ड, राशनकार्ड जैसे मूल कागजों के लिए भटकटना नहीं पड़ेगा। इस दौरान आभार व्यक्त करने वालों में पूर्व बीडीसी हरीश नेगी, पूर्व प्रधान मोहन सिंह नेगी, सामाजिक कार्यकर्ता संजय कश्यप, पवन कुमार, सूरज कुमार, मोहन लाल, राजेन्द्र प्रसाद, खीमानंद आर्य, कमल कुमार, यशपाल आर्य, तरूण कश्यप, श्याम आर्य, ममता देवी, पुष्पा देवी मौजूद रहे।

ADVERTISEMENTSAd Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

पहाड़ प्रभात डैस्क

समाजशास्त्र में मास्टर की डिग्री के साथ (MAJMC) पत्रकारिता और जनसंचार में मास्टर की डिग्री। पत्रकारिता में 15 वर्ष का अनुभव। अमर उजाला, वसुन्धरादीप सांध्य दैनिक में सेवाएं दीं। प्रिंट और डिजिटल मीडिया प्लेटफॉर्म में समान रूप से पकड़। राजनीतिक और सांस्कृतिक के साथ खोजी खबरों में खास दिलचस्‍पी। पाठकों से भावनात्मक जुड़ाव बनाना उनकी लेखनी की खासियत है। अपने लंबे करियर में उन्होंने ट्रेंडिंग कंटेंट को वायरल बनाने के साथ-साथ राजनीति और उत्तराखंड की संस्कृति पर लिखने में विशेषज्ञता हासिल की है। वह सिर्फ एक कंटेंट क्रिएटर ही नहीं, बल्कि एक ऐसे शख्स हैं जो हमेशा कुछ नया सीखने और ख़ुद को बेहतर बनाने के लिए तत्पर रहते हैं। देश के कई प्रसिद्ध मैगजीनों में कविताएं और कहानियां लिखने के साथ ही वह कुमांऊनी गीतकार भी हैं अभी तक उनके लिखे गीतों को कुमांऊ के कई लोकगायक अपनी आवाज दे चुके है। फुर्सत के समय में उन्हें संगीत सुनना, किताबें पढ़ना और फोटोग्राफी पसंद है। वर्तमान में पहाड़ प्रभात डॉट कॉम न्यूज पोर्टल और पहाड़ प्रभात समाचार पत्र के एडिटर इन चीफ है।