हल्द्वानी: (गजब)-लॉकडाउन में टुकटुक पर ऐसी चल रही थी शराब की तस्करी, राजपुरा के दो तस्कर गिरफ्तार

खबर शेयर करें

Pahad Prabhat News Haldwani: लॉकडाउन में पुलिस एक ओर लोगों की मदद कर रही है वहीं दूसरी ओर अपराधियों पर भी कड़ी नजर रखें हुए है। जिले में नशे के खिलाफ चलाये जा रहे अभियान में आज मुखानी पुलिस ने दो लोगों को अवैध शराब के साथ गिरफ्तार किया। जिसके बाद दोनों के खिलाफ मामला दर्ज कर टुकटुक को भी सीज कर लिया गया।

मुखानी थानाध्यक्ष सुशील कुमार ने जानकारी देते हुए बताया कि पुलिस द्वारा जारी हेल्पलाइन नंबर 9719291929, 7519051905 पर किसी व्यक्ति ने पुलिस को सूचना दी गई कि कुसुमखेड़ा रोड़ में वाहन टुक-टुक यूके04 ईआर-1412 में कुछ व्यक्ति अवैध शराब की तस्करी कर रहे हैं। सूचना के बाद पुलिस ने एक्शन शुरू कर दिया। तत्काल मौके पर पहुंची मुखानी पुलिस ने कुसुमखेड़ा तिराहे से एक टुक-टुक से 06 पेंटी अवैध शराब बरामद की तथा दो लोगों को रविन्द्र शर्मा/रवि शर्मा पुत्र रामदयाल शर्मा निवासी राजपुरा थाना हल्द्वानी व हरेंद्र सिंह बिष्ट पुत्र अर्जुन सिंह बिष्ट निवासी राजपुरा थाना हल्द्वानी को मौके से गिरफ्तार किया गया। दोनों के खिलाफ पुलिस ने मामला दर्ज कर टुकटुक को भी सीज कर लिया। थानाध्यक्ष सुशील कुमार ने बताया कि नशे के सौदागरों की किसी भी हाल में बक्शा नहीं जायेगा।

Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

पहाड़ प्रभात डैस्क

संपादक - जीवन राज ईमेल - [email protected]

You cannot copy content of this page