हल्द्वानी: दौड़ से लेकर शतरंज तक, यूओयू में खिलाड़ियों ने दिखाया उत्साह और हुनर

खबर शेयर करें

Haldwani News: हल्द्वानी के परिसर में शनिवार को विभिन्न खेलकूद गतिविधियों एवं प्रतियोगिताओं का आयोजन उत्साह और उमंग के साथ किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य विद्यार्थियों, शिक्षकों एवं शिक्षणेत्तर कर्मचारियों में खेल भावना, अनुशासन, नेतृत्व क्षमता, शारीरिक फिटनेस तथा स्वस्थ एवं सकारात्मक जीवनशैली को प्रोत्साहित करना रहा। कार्यक्रम में विश्वविद्यालय के विद्यार्थियों, शिक्षकगण एवं गैर-शैक्षणिक कर्मचारियों ने उत्साहपूर्वक प्रतिभाग किया। कार्यक्रम में 100 मीटर, 200 मीटर, 400 मीटर एवं 1000 मीटर दौड़, डिस्कस थ्रो, शॉट पुट, रस्साकशी तथा शतरंज जैसी प्रतियोगिताएं शामिल थीं।

कार्यक्रम का उद्घाटन विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. नवीन चंद्र लोहनी द्वारा किया गया। राष्ट्रीय खेल दिवस के शुभारंभ के अवसर पर उन्होंने महान हॉकी खिलाड़ी मेजर ध्यानचंद जी का स्मरण करते हुए उनकी प्रतिमा/चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित की तथा माल्यार्पण किया। उन्होंने मेजर ध्यानचंद के खेल जीवन, समर्पण एवं देश के लिए उनके योगदान को स्मरण करते हुए प्रतिभागियों को खेलों के प्रति प्रेरित किया। इस अवसर पर कुलपति प्रो. नवीन चंद्र लोहनी ने बताया कि खेलो इंडिया संवाद कार्यक्रम के लिए देशभर के सभी जिलों से दो शिक्षण संस्थानों का चयन किया गया था, जिनमें नैनीताल जिले से उत्तराखंड मुक्त विश्वविद्यालय को कैटेगरी-1 संस्थान के रूप में चयनित किया गया। उन्होंने विश्वविद्यालय के लिए इस उपलब्धि को गौरव का विषय बताते हुए कहा कि खेल केवल शारीरिक स्वास्थ्य का माध्यम नहीं हैं, बल्कि वे अनुशासन, आत्मविश्वास, नेतृत्व, टीम भावना एवं सकारात्मक सोच के विकास में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। उन्होंने सभी प्रतिभागियों का उत्साहवर्धन करते हुए राष्ट्रीय खेल दिवस तथा कार्यक्रम के सफल आयोजन के लिए विश्वविद्यालय परिवार को बधाई दी।

राष्ट्रीय खेल दिवस के अवसर पर आयोजित प्रतियोगिताओं में विद्यार्थियों, शिक्षकों एवं शिक्षणेत्तर कर्मचारियों ने विभिन्न स्पर्धाओं में बढ़-चढ़कर भाग लिया। विद्यार्थियों की श्रेणी में 100 मीटर एवं 200 मीटर दौड़ में विक्रम सिंह ने प्रथम स्थान, जबकि 400 मीटर एवं 1000 मीटर दौड़ में दीपक पंत ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। शतरंज प्रतियोगिता में सुमित बसेरा प्रथम रहे। शॉट पुट में कृष्णा महाराज तथा डिस्कस थ्रो में कमलेश धामी ने प्रथम स्थान प्राप्त कर उत्कृष्ट प्रदर्शन किया।

यह भी पढ़ें 👉  हल्द्वानी:(बड़ी खबर)-सीएम धामी का हल्द्वानी दौरा कल, देखिए मिनट टू मिनट कार्यक्रम

महिला कर्मचारी वर्ग में 100 मीटर एवं 200 मीटर दौड़ में मोनिका भदौरिया ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। वहीं डिस्कस थ्रो एवं शॉट पुट में डॉ. शालिनी चौधरी ने प्रथम स्थान हासिल किया। पुरुष कर्मचारी वर्ग में 100 मीटर एवं 200 मीटर दौड़ में डॉ. दीपक शर्मा ने प्रथम स्थान प्राप्त किया, जबकि डिस्कस थ्रो में डॉ. एस. एस. कुंजवाल ने प्रथम स्थान प्राप्त किया।कार्यक्रम की निर्धारित रूपरेखा के अनुसार विभिन्न खेल प्रतियोगिताओं के पश्चात विजेताओं के सम्मान एवं पुरस्कार वितरण का आयोजन किया गया।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंडः रक्षाबंधन की खुशियां मातम में बदलीं: सुबह बहनों से बंधवाई राखी, शाम को हादसे में दो चचेरे भाइयों की मौत

समापन अवसर पर कुलपति प्रो. नवीन चंद्र लोहनी ने सभी विजेताओं एवं प्रतिभागियों को पुरस्कार देते हुए कहा कि विश्वविद्यालय में शैक्षणिक गतिविधियों के साथ खेलकूद को बढ़ावा देना विद्यार्थियों और कर्मचारियों के सर्वांगीण विकास के लिए आवश्यक है। कुलसचिव डॉ. खेम राज भट्ट ने धन्यवाद ज्ञापित करते हुए कार्यक्रम को सफल बनाने में सहयोग देने वाले सभी प्रतिभागियों, अधिकारियों, शिक्षकों एवं कर्मचारियों के प्रति आभार व्यक्त किया। कार्यक्रम का संचालन डॉ. प्रीति पंत द्वारा किया गया। कार्यक्रम में विश्वविद्यालय के निदेशक प्रो. कमल देवलाल, प्रो. रेनू प्रकाश, डॉ. हरीश जोशी, डॉ. राजेश मतपाल, डॉ. मीनाक्षी सहित विश्वविद्यालय के समस्त शिक्षकगण, अधिकारीगण, कर्मचारी एवं विद्यार्थी उपस्थित रहे। उत्तराखंड मुक्त विश्वविद्यालय द्वारा आयोजित राष्ट्रीय खेल दिवस का यह आयोजन शिक्षा और खेल के समन्वय की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल है।

ADVERTISEMENTSAd Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

पहाड़ प्रभात डैस्क

समाजशास्त्र में मास्टर की डिग्री के साथ (MAJMC) पत्रकारिता और जनसंचार में मास्टर की डिग्री। पत्रकारिता में 15 वर्ष का अनुभव। अमर उजाला, वसुन्धरादीप सांध्य दैनिक में सेवाएं दीं। प्रिंट और डिजिटल मीडिया प्लेटफॉर्म में समान रूप से पकड़। राजनीतिक और सांस्कृतिक के साथ खोजी खबरों में खास दिलचस्‍पी। पाठकों से भावनात्मक जुड़ाव बनाना उनकी लेखनी की खासियत है। अपने लंबे करियर में उन्होंने ट्रेंडिंग कंटेंट को वायरल बनाने के साथ-साथ राजनीति और उत्तराखंड की संस्कृति पर लिखने में विशेषज्ञता हासिल की है। वह सिर्फ एक कंटेंट क्रिएटर ही नहीं, बल्कि एक ऐसे शख्स हैं जो हमेशा कुछ नया सीखने और ख़ुद को बेहतर बनाने के लिए तत्पर रहते हैं। देश के कई प्रसिद्ध मैगजीनों में कविताएं और कहानियां लिखने के साथ ही वह कुमांऊनी गीतकार भी हैं अभी तक उनके लिखे गीतों को कुमांऊ के कई लोकगायक अपनी आवाज दे चुके है। फुर्सत के समय में उन्हें संगीत सुनना, किताबें पढ़ना और फोटोग्राफी पसंद है। वर्तमान में पहाड़ प्रभात डॉट कॉम न्यूज पोर्टल और पहाड़ प्रभात समाचार पत्र के एडिटर इन चीफ है।