हल्द्वानी : बुजुर्ग से झपटमारी का 24 घंटे में खुलासा, एक लाख की अंगूठी बरामद

खबर शेयर करें

हल्द्वानी। ऑपरेशन प्रहार के तहत नैनीताल पुलिस ने मुखानी क्षेत्र में वरिष्ठ नागरिक से हुई झपटमारी की घटना का 24 घंटे के भीतर खुलासा करते हुए एक शातिर आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से झपटमारी की गई करीब एक लाख रुपये कीमत की सोने की अंगूठी और घटना में प्रयुक्त बिना नंबर की स्कूटी बरामद की है।

जानकारी के अनुसार, 8 अगस्त 2026 को कुसुमखेड़ा निवासी महेंद्र चंद तिवारी के हाथ से अज्ञात व्यक्ति 6-7 ग्राम की सोने की अंगूठी झपटकर फरार हो गया था। पीड़ित की तहरीर पर थाना मुखानी में मुकदमा दर्ज किया गया।

घटना की गंभीरता को देखते हुए वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक नैनीताल डॉ. मंजूनाथ टीसी ने एसपी हल्द्वानी मनोज कत्याल को जल्द खुलासे के निर्देश दिए। इसके बाद प्रभारी निरीक्षक मुखानी सुशील जोशी के नेतृत्व में पुलिस टीम गठित की गई।

यह भी पढ़ें 👉  IPL स्टार प्लेयर गिरफ्तार, शादी का झांसा देकर यौन संबंध बनाने का आरोप

पुलिस टीम ने घटनास्थल और आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली, जिसमें एक संदिग्ध व्यक्ति दिखाई दिया। संदिग्ध की तलाश के लिए मुखबिर तंत्र सक्रिय किया गया। 11 अगस्त को पुलिस को सूचना मिली कि संदिग्ध व्यक्ति थाना मुखानी क्षेत्र में मौजूद है। पुलिस ने घेराबंदी कर विनोद शर्मा (60) निवासी गोजानी, रामनगर को बिना नंबर की स्कूटी और झपटमारी की गई अंगूठी के साथ गिरफ्तार कर लिया।

पूछताछ और तलाशी में आरोपी के कब्जे से पीली धातु की अंगूठी बरामद हुई। मामले में संबंधित धाराओं की बढ़ोतरी की गई है। पुलिस के अनुसार गिरफ्तार आरोपी शातिर किस्म का अपराधी है और उसके खिलाफ उत्तराखंड व उत्तर प्रदेश में लूट, धोखाधड़ी और झपटमारी सहित कई मुकदमे दर्ज हैं।

यह भी पढ़ें 👉  चम्पावत : बनलेख के पास खाई में गिरी कार, एक की मौत; तीन घायल

पुलिस टीम में प्रभारी निरीक्षक सुशील जोशी, उप निरीक्षक वीरेंद्र चंद, उप निरीक्षक अविनाश मौर्य, कांस्टेबल धीरज सुगड़ा, रोहित कुमार और राजेश जोशी शामिल रहे।

ADVERTISEMENTSAd Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

पहाड़ प्रभात डैस्क

समाजशास्त्र में मास्टर की डिग्री के साथ (MAJMC) पत्रकारिता और जनसंचार में मास्टर की डिग्री। पत्रकारिता में 15 वर्ष का अनुभव। अमर उजाला, वसुन्धरादीप सांध्य दैनिक में सेवाएं दीं। प्रिंट और डिजिटल मीडिया प्लेटफॉर्म में समान रूप से पकड़। राजनीतिक और सांस्कृतिक के साथ खोजी खबरों में खास दिलचस्‍पी। पाठकों से भावनात्मक जुड़ाव बनाना उनकी लेखनी की खासियत है। अपने लंबे करियर में उन्होंने ट्रेंडिंग कंटेंट को वायरल बनाने के साथ-साथ राजनीति और उत्तराखंड की संस्कृति पर लिखने में विशेषज्ञता हासिल की है। वह सिर्फ एक कंटेंट क्रिएटर ही नहीं, बल्कि एक ऐसे शख्स हैं जो हमेशा कुछ नया सीखने और ख़ुद को बेहतर बनाने के लिए तत्पर रहते हैं। देश के कई प्रसिद्ध मैगजीनों में कविताएं और कहानियां लिखने के साथ ही वह कुमांऊनी गीतकार भी हैं अभी तक उनके लिखे गीतों को कुमांऊ के कई लोकगायक अपनी आवाज दे चुके है। फुर्सत के समय में उन्हें संगीत सुनना, किताबें पढ़ना और फोटोग्राफी पसंद है। वर्तमान में पहाड़ प्रभात डॉट कॉम न्यूज पोर्टल और पहाड़ प्रभात समाचार पत्र के एडिटर इन चीफ है।