हल्द्वानीः आठवीं की छात्रा निकली दो माह की गर्भवती, आरोपी युवक टीपी नगर से गिरफ्तार

खबर शेयर करें

Haldwani News: हल्द्वानी में आये दिन अपराधों की संख्या में इजाफा होते जा रहा है। आये दिन कई घटनाएं सामने आ रही है। अब टीपी नगर क्षेत्र में आठवीं की छात्रा से दुष्कर्म का मामला प्रकाश में आया है। जहां युवक ने उसे प्यार में फंसाकर कई बार दुष्कर्म किया। इसके बाद युवक दिल्ली चले गया। शक होने पर मां को जब छात्रा के गर्भवती चैकअप कराया तो वह दो माह की गर्भवती निकली। इसके बाद छात्रा भागकर दिल्ली चली गई। मां ने कोतवाली में तहरीर दी।

इसके बाद दोनों को हल्द्वानी बुलाया गया। जहां युवक को टीपी नगर क्षेत्र से गिरफ्तार कर लिया है। छात्रा का मेडिकल कराने में गर्भवती होने की पुष्टि हुई। छात्रा की मां की तहरीर पर पुलिस ने पॉक्सो सहित कई धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया है। पुलिस के अनुसार हरिपुर शिवदत्त बरेली रोड निवासी संजय पाल उम्र 20 वर्ष पुत्र रामस्वरूप टीपी नगर चौकी क्षेत्र में अपने रिश्तेदार की चिकन शॉप में काम करता था और यहीं रहता था। वहीं उसके पड़ोस में एक 14 साल की किशोरी अपने परिवार के साथ रहती थी। यहीं दोनों में दोस्ती हो गई। युवक ने आठवीं की छात्रा के साथ शारीरिक संबंध बनाए। उधर छात्रा की मां को दोस्ती की बात पता चल गई। इसलिए मां ने छात्रा का सिम तोड़ दिया और मोबाइल छीन लिया। उसने यह बात युवक के रिश्तेदार को भी बताई।

Ad

मेडिकल जांच में दो महीने की गर्भवती निकली

इसे बाद रिश्तेदार ने युवक को दो महीने पहले दिल्ली भेज दिया। लेकिन इस बीच छात्रा अपने पिता के नंबर से चोरी छिपे युवक से बात करने लगी। मां को शक होने पर मां ने छात्रा की मेडिकल जांच कराई तो जांच में वह दो महीने की गर्भवती निकली। मां ने बेटी से गर्भ गिराने के लिए कहा। इस पर छात्रा भागकर दिल्ली संजय पाल के पास चले गई। जिसके बाद मां पुलिस के पास पहुंची। और तहरीर दी। मामलो में पुलिस ने मुकदमा दर्ज किया और युवक को फोन कर दिल्ली से बुलाया। युवक जैसे ही छात्रा के साथ पहुंचा तो पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने अनुसार छात्रा की मेडिकल जांच में गर्भवती की बात सामने आई है। छात्रा की मां की तहरीर पर पुलिस ने युवक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। युवक को कोर्ट में पेश कर जेल भेज दिया है।

ADVERTISEMENTSAd Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

पहाड़ प्रभात डैस्क

समाजशास्त्र में मास्टर की डिग्री के साथ (MAJMC) पत्रकारिता और जनसंचार में मास्टर की डिग्री। पत्रकारिता में 15 वर्ष का अनुभव। अमर उजाला, वसुन्धरादीप सांध्य दैनिक में सेवाएं दीं। प्रिंट और डिजिटल मीडिया प्लेटफॉर्म में समान रूप से पकड़। राजनीतिक और सांस्कृतिक के साथ खोजी खबरों में खास दिलचस्‍पी। पाठकों से भावनात्मक जुड़ाव बनाना उनकी लेखनी की खासियत है। अपने लंबे करियर में उन्होंने ट्रेंडिंग कंटेंट को वायरल बनाने के साथ-साथ राजनीति और उत्तराखंड की संस्कृति पर लिखने में विशेषज्ञता हासिल की है। वह सिर्फ एक कंटेंट क्रिएटर ही नहीं, बल्कि एक ऐसे शख्स हैं जो हमेशा कुछ नया सीखने और ख़ुद को बेहतर बनाने के लिए तत्पर रहते हैं। देश के कई प्रसिद्ध मैगजीनों में कविताएं और कहानियां लिखने के साथ ही वह कुमांऊनी गीतकार भी हैं अभी तक उनके लिखे गीतों को कुमांऊ के कई लोकगायक अपनी आवाज दे चुके है। फुर्सत के समय में उन्हें संगीत सुनना, किताबें पढ़ना और फोटोग्राफी पसंद है। वर्तमान में पहाड़ प्रभात डॉट कॉम न्यूज पोर्टल और पहाड़ प्रभात समाचार पत्र के एडिटर इन चीफ है।