हल्द्वानी: मासूम पर डोली आढ़ती की नियत, लोगों ने जमकर पीटा पहुंचा जेल…

खबर शेयर करें

HALDWANI CRIME NEWS: विगत कुछ समय से हल्द्वानी शहर में अपराधों की संख्या बढ़ी है। छेड़छाड़, लूटपाट, चोरी जैसे घटनाएं आये दिन सामने आ रही है। अब एक आढ़ती ने एक मासूम के साथ छेड़छाड़ कर दी। जिसके बाद लोगों ने आरोपी की पिटाई कर दी। आरोपी पर बालिका को दुष्कर्म के इरादे से कमरे में ले जाने का आरोप भी है।तहरीर पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है। इसके बाद पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर जेल दिया है।

जानकारी के अनुसार सोमवार रात गौलाजाली में रात समारोह से लौट रही 10 साल की बच्ची के साथ मंडी के आढ़ती ने छेडख़ानी कर दी। आरोप है कि उसने बालिका को अपने घर ले जाने की कोशिश की। बालिका ने शोर मचा दिया। इस दौरान चीख पुकार सुनकर लोग मौके पर पहुंचे। इसके बाद लोगों ने आढ़ती को जमकरी पीट दिया। घटना की जानकारी पुलिस को दी गई। सूचना पर पहुंची बनभूलपुरा पुलिस ने आढ़ती को गिरफ्तार कर लिया है।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंडः देवभूमि के लिए गौरव का पल, कर्नल गीता बनी भारतीय सेना में पहली महिला कमांडर…

इस मामले में थानाध्यक्ष प्रमोद पाठक ने बताया कि परिजनों की तहरीर पर पुलिस ने छेडख़ानी और पॉक्सो एक्ट के तहत धानमिल निवासी आढ़ती कन्हैयालाल उर्फ पप्पू सिंधी 56 साल को गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार आरोपी की मंडी में आढ़त है। पुलिस ने उसे अदालत में पेश करने के बाद न्यायिकहिरासत में जेल भेज दिया गया। महिला पुलिस की टीम ने पीडि़ाि से पूछताछ की है।

Ad
Ad
Ad

पहाड़ प्रभात डैस्क

संपादक - जीवन राज ईमेल - [email protected]

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *