हल्द्वानी: पत्नी से हुआ विवाद तो युवक ने खाया सल्फास, इस हाल में पुलिस को मिला सड़क किनारे

खबर शेयर करें

हल्द्वानी। आज सड़क किनारे एक युवक बेहोशी की हालत में मिला। 112 नम्बर पर सूचना के बाद मुखानी पुलिस मौके पर पहुची। इस दौरान युवक को 108 की मदद से बेस अस्पताल हल्द्वानी में भर्ती कराया। जहा उसका उपचार चल रहा है।

आज मुखानी पुलिस को सूचना मिली की एक युवक सड़क किनारे बेहोशी की हालत में पड़ा है। सूचना पर मुखानी थाने से चीता पुलिस में तैनात नरेंद्र राणा और ललित सती मौके पर पहुचे। युवक की हालत नाजुक थी। पता चला की युवक का अपनी पत्नी से विवाद चल रहा था। इसी के चलते कुंदन सिंह ने सल्फास खा लिया। वह कुल्यालपुरा का रहने वाला हैं। पुलिस ने 108 की मदद से उसे बे अस्पताल में भर्ती कराया। जहाँ उसकी हालत चिंताजनक बनी हुई हैं।

ADVERTISEMENTSAd Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

पहाड़ प्रभात डैस्क

समाजशास्त्र में मास्टर की डिग्री के साथ (MAJMC) पत्रकारिता और जनसंचार में मास्टर की डिग्री। पत्रकारिता में 15 वर्ष का अनुभव। अमर उजाला, वसुन्धरादीप सांध्य दैनिक में सेवाएं दीं। प्रिंट और डिजिटल मीडिया प्लेटफॉर्म में समान रूप से पकड़। राजनीतिक और सांस्कृतिक के साथ खोजी खबरों में खास दिलचस्‍पी। पाठकों से भावनात्मक जुड़ाव बनाना उनकी लेखनी की खासियत है। अपने लंबे करियर में उन्होंने ट्रेंडिंग कंटेंट को वायरल बनाने के साथ-साथ राजनीति और उत्तराखंड की संस्कृति पर लिखने में विशेषज्ञता हासिल की है। वह सिर्फ एक कंटेंट क्रिएटर ही नहीं, बल्कि एक ऐसे शख्स हैं जो हमेशा कुछ नया सीखने और ख़ुद को बेहतर बनाने के लिए तत्पर रहते हैं। देश के कई प्रसिद्ध मैगजीनों में कविताएं और कहानियां लिखने के साथ ही वह कुमांऊनी गीतकार भी हैं अभी तक उनके लिखे गीतों को कुमांऊ के कई लोकगायक अपनी आवाज दे चुके है। फुर्सत के समय में उन्हें संगीत सुनना, किताबें पढ़ना और फोटोग्राफी पसंद है। वर्तमान में पहाड़ प्रभात डॉट कॉम न्यूज पोर्टल और पहाड़ प्रभात समाचार पत्र के एडिटर इन चीफ है।