हल्द्वानीः जेल में बंद दुष्कर्म के आरोपी की मौत, मचा हड़कंप

खबर शेयर करें

Haldwani News: हल्द्वानी उप कारागार में दुष्कर्म के मामले में बंद कैदी की मौत हो गई। जिसके बाद जेल प्रशासन में हड़कंप मच गया। आनन-फानन में उसे अस्पताल ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। इसकी सूचना परिजनों को दी गई। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया।

जानकारी के अनुसार बुधवार देर रात ऊधम सिंह नगर स्थित बाजपुर निवासी इस्लामुद्दीन उम्र 37 वर्ष पुत्र असगर की एसटीएच में इलाज के दौरान मौत हो गई। जेल अधीक्षक प्रमोद पांडे के अनुसार इस्लामुद्दीन पिछले छह महीने से जेल में था। उस पर दुष्कर्म समेत अन्य गंभीर आरोप भी थे, जिनकी कोर्ट में सुनवाई चल रही थी।

Ad

बुधवार की सीसीटीवी फुटेज में वह अपनी बैरक में आराम से बैठा और लोगों से बातचीत करता दिखाई दे रहा है। शाम करीब चार बजे उसने तकलीफ होने की बात कहते हुए चिकित्सकीय जांच की बात कही। इसके बाद उसे एसटीएच भेजा गया। जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। इसकी सूचना परिजनों को दी गई। गुरुवार को पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया।

ADVERTISEMENTSAd Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

पहाड़ प्रभात डैस्क

समाजशास्त्र में मास्टर की डिग्री के साथ (MAJMC) पत्रकारिता और जनसंचार में मास्टर की डिग्री। पत्रकारिता में 15 वर्ष का अनुभव। अमर उजाला, वसुन्धरादीप सांध्य दैनिक में सेवाएं दीं। प्रिंट और डिजिटल मीडिया प्लेटफॉर्म में समान रूप से पकड़। राजनीतिक और सांस्कृतिक के साथ खोजी खबरों में खास दिलचस्‍पी। पाठकों से भावनात्मक जुड़ाव बनाना उनकी लेखनी की खासियत है। अपने लंबे करियर में उन्होंने ट्रेंडिंग कंटेंट को वायरल बनाने के साथ-साथ राजनीति और उत्तराखंड की संस्कृति पर लिखने में विशेषज्ञता हासिल की है। वह सिर्फ एक कंटेंट क्रिएटर ही नहीं, बल्कि एक ऐसे शख्स हैं जो हमेशा कुछ नया सीखने और ख़ुद को बेहतर बनाने के लिए तत्पर रहते हैं। देश के कई प्रसिद्ध मैगजीनों में कविताएं और कहानियां लिखने के साथ ही वह कुमांऊनी गीतकार भी हैं अभी तक उनके लिखे गीतों को कुमांऊ के कई लोकगायक अपनी आवाज दे चुके है। फुर्सत के समय में उन्हें संगीत सुनना, किताबें पढ़ना और फोटोग्राफी पसंद है। वर्तमान में पहाड़ प्रभात डॉट कॉम न्यूज पोर्टल और पहाड़ प्रभात समाचार पत्र के एडिटर इन चीफ है।