हल्द्वानीः रेलवे फाटक के पास मिली अधेड़ की लाश, मृतक है डंपर चालक

खबर शेयर करें

Haldwani News: मोतीनगर रेलवे फाटक के पास बुधवार सुबह रेलवे के गेटमैन ने विभाग को ट्रैक पर शव पड़े होने की सूचना दी। मौके पर पहुंची कोतवाली लालकुआं की पुलिस और आरपीएफ ने शव को पोस्टमार्टम के लिए हल्द्वानी भेज दिया है। मंगलवार देर रात ट्रेन की चपेट में आने से एक अधेड़ की मौत हो गई।

जानकारी के अनुसार मोटाहल्दू किशनपुर सकुलिया निवासी बिशन सिंह आगरी उम्र 53 वर्ष पुत्र मोहन सिंह आगरी मंगलवार देर रात तक घर नहीं पहुंचे तो परिजनों ने उनकी खोजबीन शुरू की लेकिन उनका कहीं पता नहीं चला। बुधवार सुबह मोतीनगर रेलवे फाटक पर तैनात गेटमैन ने रेलवे ट्रैक पर उनका शव पड़ा देख इसकी सूचना विभाग को दी। बताया जा रहा है कि मृतक बिशन सिंह डंपर चलाते थे। उनकी छह बेटियां हैं।

ADVERTISEMENTSAd Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

पहाड़ प्रभात डैस्क

समाजशास्त्र में मास्टर की डिग्री के साथ (MAJMC) पत्रकारिता और जनसंचार में मास्टर की डिग्री। पत्रकारिता में 15 वर्ष का अनुभव। अमर उजाला, वसुन्धरादीप सांध्य दैनिक में सेवाएं दीं। प्रिंट और डिजिटल मीडिया प्लेटफॉर्म में समान रूप से पकड़। राजनीतिक और सांस्कृतिक के साथ खोजी खबरों में खास दिलचस्‍पी। पाठकों से भावनात्मक जुड़ाव बनाना उनकी लेखनी की खासियत है। अपने लंबे करियर में उन्होंने ट्रेंडिंग कंटेंट को वायरल बनाने के साथ-साथ राजनीति और उत्तराखंड की संस्कृति पर लिखने में विशेषज्ञता हासिल की है। वह सिर्फ एक कंटेंट क्रिएटर ही नहीं, बल्कि एक ऐसे शख्स हैं जो हमेशा कुछ नया सीखने और ख़ुद को बेहतर बनाने के लिए तत्पर रहते हैं। देश के कई प्रसिद्ध मैगजीनों में कविताएं और कहानियां लिखने के साथ ही वह कुमांऊनी गीतकार भी हैं अभी तक उनके लिखे गीतों को कुमांऊ के कई लोकगायक अपनी आवाज दे चुके है। फुर्सत के समय में उन्हें संगीत सुनना, किताबें पढ़ना और फोटोग्राफी पसंद है। वर्तमान में पहाड़ प्रभात डॉट कॉम न्यूज पोर्टल और पहाड़ प्रभात समाचार पत्र के एडिटर इन चीफ है।