हल्द्वानी: नहर कवरिंग और मालिकाना हक को लेकर पार्षद विद्या देवी ने मंत्री रेखा आर्य को सौंपा प्रस्ताव…

खबर शेयर करें

Haldwani News: आज गौलापार में जिले के विकास के लिए वर्ष 2023-24 के लिए प्रभारी मंत्री रेखा आर्या की अध्यक्षता में 64 करोड 98 लाख 14 हजार का परिव्यय जिला योजना समिति की बैठक में अनुमोदित किया। अनुमोदित परिव्यय में से सामान्य के लिए 51 करोड 76 लाख 14 हजार, अनुसूचित जाति उप योजना के लिए 12 करोड 47 लाख व अनुसूचित जनजाति उप योजना के लिए 75 लाख का परिव्यय अनुमोदित किया गया। आगे पढ़िए…

इस दौरान वार्ड न 37 की पार्षद एवं जिला योजना समिति सदस्य नैनीताल विद्या देवी ने नैनीताल जिले की प्रभारी मंत्री रेखा आर्य को नहर कवरिंग तथा वार्ड न 37, 36, 35 को नियमितीकरण मालिकाना हक दिलाने तथा वार्ड 37 के आंतरिक मार्गों के नवनिर्माण के लिए प्रस्ताव दिया।

ADVERTISEMENTSAd Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

पहाड़ प्रभात डैस्क

समाजशास्त्र में मास्टर की डिग्री के साथ (MAJMC) पत्रकारिता और जनसंचार में मास्टर की डिग्री। पत्रकारिता में 15 वर्ष का अनुभव। अमर उजाला, वसुन्धरादीप सांध्य दैनिक में सेवाएं दीं। प्रिंट और डिजिटल मीडिया प्लेटफॉर्म में समान रूप से पकड़। राजनीतिक और सांस्कृतिक के साथ खोजी खबरों में खास दिलचस्‍पी। पाठकों से भावनात्मक जुड़ाव बनाना उनकी लेखनी की खासियत है। अपने लंबे करियर में उन्होंने ट्रेंडिंग कंटेंट को वायरल बनाने के साथ-साथ राजनीति और उत्तराखंड की संस्कृति पर लिखने में विशेषज्ञता हासिल की है। वह सिर्फ एक कंटेंट क्रिएटर ही नहीं, बल्कि एक ऐसे शख्स हैं जो हमेशा कुछ नया सीखने और ख़ुद को बेहतर बनाने के लिए तत्पर रहते हैं। देश के कई प्रसिद्ध मैगजीनों में कविताएं और कहानियां लिखने के साथ ही वह कुमांऊनी गीतकार भी हैं अभी तक उनके लिखे गीतों को कुमांऊ के कई लोकगायक अपनी आवाज दे चुके है। फुर्सत के समय में उन्हें संगीत सुनना, किताबें पढ़ना और फोटोग्राफी पसंद है। वर्तमान में पहाड़ प्रभात डॉट कॉम न्यूज पोर्टल और पहाड़ प्रभात समाचार पत्र के एडिटर इन चीफ है।