हल्द्वानीः आज सीएम धामी का हल्द्वानी दौरा, गौलापार में देखेंगे उत्तराखंड फुटबाल का सेमीफाइनल मैच

खबर शेयर करें

Haldwani News: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी बुधवार, 5 फरवरी को हल्द्वानी दौरे पर आ रहे हैं। जानकारी देते हुए मुख्यमंत्री के वरिष्ठ निजी सचिव ने बताया कि मुख्यमंत्री अपराह्न 4:20 बजे जौलीग्रांट एयरपोर्ट, देहरादून से हेलीकॉप्टर द्वारा प्रस्थान करेंगे और सायं 5:20 बजे गौलापार स्टेडियम हैलीपैड, काठगोदाम, हल्द्वानी पहुंचेंगे।

मुख्यमंत्री के आगमन के बाद, वह 38वें राष्ट्रीय खेल-2025 के समापन समारोह की तैयारियों की समीक्षा करेंगे और व्यवस्थाओं का स्थलीय निरीक्षण करेंगे। इसके बाद, सायं 5:45 बजे, वह उत्तराखंड और दिल्ली के बीच प्रस्तावित फुटबॉल सेमीफाइनल मैच का अवलोकन करेंगे।

ADVERTISEMENTSAd Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

पहाड़ प्रभात डैस्क

समाजशास्त्र में मास्टर की डिग्री के साथ (MAJMC) पत्रकारिता और जनसंचार में मास्टर की डिग्री। पत्रकारिता में 15 वर्ष का अनुभव। अमर उजाला, वसुन्धरादीप सांध्य दैनिक में सेवाएं दीं। प्रिंट और डिजिटल मीडिया प्लेटफॉर्म में समान रूप से पकड़। राजनीतिक और सांस्कृतिक के साथ खोजी खबरों में खास दिलचस्‍पी। पाठकों से भावनात्मक जुड़ाव बनाना उनकी लेखनी की खासियत है। अपने लंबे करियर में उन्होंने ट्रेंडिंग कंटेंट को वायरल बनाने के साथ-साथ राजनीति और उत्तराखंड की संस्कृति पर लिखने में विशेषज्ञता हासिल की है। वह सिर्फ एक कंटेंट क्रिएटर ही नहीं, बल्कि एक ऐसे शख्स हैं जो हमेशा कुछ नया सीखने और ख़ुद को बेहतर बनाने के लिए तत्पर रहते हैं। देश के कई प्रसिद्ध मैगजीनों में कविताएं और कहानियां लिखने के साथ ही वह कुमांऊनी गीतकार भी हैं अभी तक उनके लिखे गीतों को कुमांऊ के कई लोकगायक अपनी आवाज दे चुके है। फुर्सत के समय में उन्हें संगीत सुनना, किताबें पढ़ना और फोटोग्राफी पसंद है। वर्तमान में पहाड़ प्रभात डॉट कॉम न्यूज पोर्टल और पहाड़ प्रभात समाचार पत्र के एडिटर इन चीफ है।