हल्द्वानी: हर परिवार को वित्तीय सुरक्षा से जोड़ने की पहल, चॉइस वेल्दी ने मनाया एक वर्ष पूरा होने का जश्न

खबर शेयर करें

हल्द्वानी। बीमा और म्यूचुअल फंड क्षेत्र में सलाहकार के रूप में कार्य कर रही चॉइस वेल्दी ने उत्तराखंड में सफलतापूर्वक अपना एक वर्ष पूरा कर लिया है। इस अवसर पर हल्द्वानी में प्रेस कॉन्फ्रेंस आयोजित की गई, जिसमें चॉइस वेल्दी, अवीवा लाइफ इंश्योरेंस और म्यूचुअल फंड क्षेत्र से जुड़े अधिकारियों ने प्रतिभाग किया।

प्रेस कॉन्फ्रेंस में चॉइस वेल्दी के संचालक अशहर जामी सुहैल ने बताया कि चॉइस वेल्दी विभिन्न राष्ट्रीय कंपनियों के साथ पार्टनर के रूप में जुड़कर ग्राहकों को निवेश और बीमा से संबंधित सलाह उपलब्ध कराती है। संस्था का उद्देश्य ग्राहकों को उनकी जरूरत और वित्तीय लक्ष्यों के अनुरूप निवेश के बेहतर विकल्पों की जानकारी देना है। उन्होंने कहा कि संस्था ने अपने ग्राहकों को बेहतर रिटर्न के अवसर उपलब्ध कराने की दिशा में काम किया है और बड़ी संख्या में ग्राहक सेवाओं से संतुष्ट हैं चॉइस वेल्थी आईआरडीएआई और एएमएफआई लाइसेंस होल्डर संस्था है

अवीवा के डिप्टी वाइस प्रेसिडेंट अनुराग गर्ग जी ने कहा कि भारत सरकार और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने वर्ष 2047 तक हर घर को बीमा सुरक्षा से जोड़ने का लक्ष्य रखा है। अवीवा की ब्रांच मैनेजर दिव्या जोशी ने बताया इसी दिशा में अवीवा लाइफ इंश्योरेंस के साथ मिलकर चॉइस वेल्दी भी लोगों को बीमा और वित्तीय सुरक्षा के प्रति जागरूक करने का कार्य कर रही है।

यह भी पढ़ें 👉  चम्पावत : बनलेख के पास खाई में गिरी कार, एक की मौत; तीन घायल

वहीं अशहर जामी सुहैल ने कहा कि चॉइस वेल्दी का विस्तार पूरे कुमाऊं सहित उत्तराखंड तक पहुंचने की पूरी उम्मीद है उन्होंने कहा कि प्रत्येक व्यक्ति को अपने परिवार की वित्तीय और जीवन सुरक्षा के लिए योजनाबद्ध निवेश की आवश्यकता है। इसके लिए म्यूच्यूअल फण्ड , SIP, SWP, PMS, हेल्थ इंश्योरेंस और टर्म इंश्योरेंस जैसे विकल्पों को समझना और अपनी जरूरत के अनुसार निवेश करना जरूरी है अवीवा के डिस्ट्रिक प्रबंधक नीरज वर्मा ने वित्तीय जोखिमों पर आम नागरिकों को जागरूक रहने की सलाह दी।

यह भी पढ़ें 👉  हल्द्वानी : बुजुर्ग से झपटमारी का 24 घंटे में खुलासा, एक लाख की अंगूठी बरामद

इस दौरान संस्था के संतुष्ट ग्राहकों ने चॉइस वेल्दी को एक वर्ष सफलतापूर्वक पूरा करने पर बधाई देते हुए उज्ज्वल भविष्य की कामना की साथ ही साथ ही चॉइस वेल्दी के संचालकों, सदस्यों ने प्रदेश वासियों को स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं दीं। इस दौरान अवीवा के डिप्टी वाइस प्रेसिडेंट अनुराग गर्ग, चॉइस वेल्दी के संचालक अशहर जामी सुहैल,अवीवा की ब्रांच मैनेजर दिव्या जोशी, अवीवा के डिस्ट्रिक प्रबंधक जतिन वर्मा मौजूद थे

ADVERTISEMENTSAd Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

पहाड़ प्रभात डैस्क

समाजशास्त्र में मास्टर की डिग्री के साथ (MAJMC) पत्रकारिता और जनसंचार में मास्टर की डिग्री। पत्रकारिता में 15 वर्ष का अनुभव। अमर उजाला, वसुन्धरादीप सांध्य दैनिक में सेवाएं दीं। प्रिंट और डिजिटल मीडिया प्लेटफॉर्म में समान रूप से पकड़। राजनीतिक और सांस्कृतिक के साथ खोजी खबरों में खास दिलचस्‍पी। पाठकों से भावनात्मक जुड़ाव बनाना उनकी लेखनी की खासियत है। अपने लंबे करियर में उन्होंने ट्रेंडिंग कंटेंट को वायरल बनाने के साथ-साथ राजनीति और उत्तराखंड की संस्कृति पर लिखने में विशेषज्ञता हासिल की है। वह सिर्फ एक कंटेंट क्रिएटर ही नहीं, बल्कि एक ऐसे शख्स हैं जो हमेशा कुछ नया सीखने और ख़ुद को बेहतर बनाने के लिए तत्पर रहते हैं। देश के कई प्रसिद्ध मैगजीनों में कविताएं और कहानियां लिखने के साथ ही वह कुमांऊनी गीतकार भी हैं अभी तक उनके लिखे गीतों को कुमांऊ के कई लोकगायक अपनी आवाज दे चुके है। फुर्सत के समय में उन्हें संगीत सुनना, किताबें पढ़ना और फोटोग्राफी पसंद है। वर्तमान में पहाड़ प्रभात डॉट कॉम न्यूज पोर्टल और पहाड़ प्रभात समाचार पत्र के एडिटर इन चीफ है।