हल्द्वानी: भाजयुमो जिलाध्यक्ष कार्तिक हर्बोला ने लिखा पत्र, सीडीएस के नाम से जाना जाय मुक्त विवि का सभागार…

खबर शेयर करें

Haldwani News: आज भारतीय जनता युवा मोर्चा नैनीताल के जिला अध्यक्ष कार्तिक हर्बोला ने उत्तराखंड मुक्त विश्वविद्यालय के कुलपति ओपीएस नेगी से मुलाकात कर उत्तराखंड मुक्त विश्वविद्यालय के मुख्य सभागार का नाम देश के प्रथम सीडीएस स्व. जनरल बिपिन रावत के नाम से करने का अनुरोध किया उन्होंने कहा कि स्व. विपिन रावत जी देश के गौरव हैं उत्तराखंड का मान है वह देश के प्रथम सीडीएस रहे जिनके नेतृत्व में देश ने सर्जिकल स्ट्राइक कर प्रत्येक देशवासियों को गौरवान्वित करवाया इसलिए उनके नाम से मुक्त विश्वविद्यालय के सभागार का नाम रखे जाने से हर प्रदेश व देशवसियो को गर्व होगा और युवाओं को प्रेरणा मिलेगी इस लिये यह सभागार उनके नाम से जाना जाए। साथ ही उन्होंने बिपिन रावत जी को उनकी श्रद्धांजलि पर श्रद्धांजलि अर्पित करी।

ADVERTISEMENTSAd Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

पहाड़ प्रभात डैस्क

समाजशास्त्र में मास्टर की डिग्री के साथ (MAJMC) पत्रकारिता और जनसंचार में मास्टर की डिग्री। पत्रकारिता में 15 वर्ष का अनुभव। अमर उजाला, वसुन्धरादीप सांध्य दैनिक में सेवाएं दीं। प्रिंट और डिजिटल मीडिया प्लेटफॉर्म में समान रूप से पकड़। राजनीतिक और सांस्कृतिक के साथ खोजी खबरों में खास दिलचस्‍पी। पाठकों से भावनात्मक जुड़ाव बनाना उनकी लेखनी की खासियत है। अपने लंबे करियर में उन्होंने ट्रेंडिंग कंटेंट को वायरल बनाने के साथ-साथ राजनीति और उत्तराखंड की संस्कृति पर लिखने में विशेषज्ञता हासिल की है। वह सिर्फ एक कंटेंट क्रिएटर ही नहीं, बल्कि एक ऐसे शख्स हैं जो हमेशा कुछ नया सीखने और ख़ुद को बेहतर बनाने के लिए तत्पर रहते हैं। देश के कई प्रसिद्ध मैगजीनों में कविताएं और कहानियां लिखने के साथ ही वह कुमांऊनी गीतकार भी हैं अभी तक उनके लिखे गीतों को कुमांऊ के कई लोकगायक अपनी आवाज दे चुके है। फुर्सत के समय में उन्हें संगीत सुनना, किताबें पढ़ना और फोटोग्राफी पसंद है। वर्तमान में पहाड़ प्रभात डॉट कॉम न्यूज पोर्टल और पहाड़ प्रभात समाचार पत्र के एडिटर इन चीफ है।