हल्द्वानी: भाजपा प्रत्याशी डॉ. जोगेन्द्र सिंह रौतेला ने झोंकी ताकत इन क्षेत्रों में पहुंचकर मांगें वोट…

खबर शेयर करें

HALDWANI NEWS: हल्द्वानी विधानसभा से भाजपा प्रत्याशी डॉ. जोगेन्द्र सिंह रौतेला ने अपना प्रचार तेज कर दिया है। मतदान में सिर्फ चार दिन बाकि है ऐसे में भाजपा प्रत्याशी डॉ. जोगेन्द्र सिंह रौतेला एक ओर जहां डोर टू डोर लोगों से मिल है, वहीं दूसरी ओर जनसभाओं के द्वारा भी लोगों से अपने पक्ष में वोट करने की अपील कर रहे है। आज भाजपा प्रत्याशी डॉ. जोगेन्द्र सिंह रौतेला ने पॉलीसीट और सुभाषनगर में डोर टू डोर पहुंचकर लोगों से आगामी 14 फरवरी को कमल के निशान पर बटन दबाकर वोट करने की अपील की।

इस मौके पर लोगों ने भाजपा प्रत्याशी डॉ. जोगेन्द्र सिंह रौतेला का जोरदार स्वागत करते हुए उन्हें आर्शीर्वाद दिया। वही दूसरी ओर भाजपा कार्यकर्ताओं ने डोर टू डोर पहुंचकर भाजपा प्रत्याशी डॉ. जोगेन्द्र सिंह रौतेला के पक्ष में लोगों से वोट करने की अपील की। उन्होंने लोगों को भाजपा के विकास के कार्यों पर वोट करने की अपील की। कार्यकर्ता ओं ने मल्ला गोरखपुर, चर्च कंपाउंड, शेखावातगंज, निवारण नगर में क्षेत्र की जनता के बीच जाकर भाजपा प्रत्याशी डॉ. जोगेन्द्र सिंह रौतेला को विजयी बनाने की अपील की।

ADVERTISEMENTSAd Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

पहाड़ प्रभात डैस्क

समाजशास्त्र में मास्टर की डिग्री के साथ (MAJMC) पत्रकारिता और जनसंचार में मास्टर की डिग्री। पत्रकारिता में 15 वर्ष का अनुभव। अमर उजाला, वसुन्धरादीप सांध्य दैनिक में सेवाएं दीं। प्रिंट और डिजिटल मीडिया प्लेटफॉर्म में समान रूप से पकड़। राजनीतिक और सांस्कृतिक के साथ खोजी खबरों में खास दिलचस्‍पी। पाठकों से भावनात्मक जुड़ाव बनाना उनकी लेखनी की खासियत है। अपने लंबे करियर में उन्होंने ट्रेंडिंग कंटेंट को वायरल बनाने के साथ-साथ राजनीति और उत्तराखंड की संस्कृति पर लिखने में विशेषज्ञता हासिल की है। वह सिर्फ एक कंटेंट क्रिएटर ही नहीं, बल्कि एक ऐसे शख्स हैं जो हमेशा कुछ नया सीखने और ख़ुद को बेहतर बनाने के लिए तत्पर रहते हैं। देश के कई प्रसिद्ध मैगजीनों में कविताएं और कहानियां लिखने के साथ ही वह कुमांऊनी गीतकार भी हैं अभी तक उनके लिखे गीतों को कुमांऊ के कई लोकगायक अपनी आवाज दे चुके है। फुर्सत के समय में उन्हें संगीत सुनना, किताबें पढ़ना और फोटोग्राफी पसंद है। वर्तमान में पहाड़ प्रभात डॉट कॉम न्यूज पोर्टल और पहाड़ प्रभात समाचार पत्र के एडिटर इन चीफ है।