हल्द्वानी:(बड़ी खबर)- एक किलो चरस के साथ दमुवाढूंगा के दो युवक गिरफ्तार
Haldwani News: काठगोदाम पुलिस ने नशा तस्करी के खिलाफ प्रभावी कार्रवाई करते हुए चेकिंग के दौरान दो युवकों को 1.104 किलोग्राम चरस और एक मोटरसाइकिल के साथ गिरफ्तार किया।
थानाध्यक्ष काठगोदाम दीपक सिंह बिष्ट के नेतृत्व में गठित पुलिस टीम ने चरस तस्करी के इस मामले में पवन कुमार और नितेश कुमार को पकड़ा। पवन कुमार के पास से 650 ग्राम चरस और नितेश कुमार के पास से 454 ग्राम चरस बरामद की गई। दोनों आरोपी मोटरसाइकिल (वाहन संख्या UK 04 AJ 5177) पर नशे की तस्करी कर रहे थे। इस दौरान पवन कुमार (23 वर्ष) पिता दीवान राम निकट हरदा चौराहा, जवाहरज्योति, दमुवाढुंगा, काठगोदाम और नितेश कुमार (25 वर्ष) पिता रघु कुमार आर्या तल्ला प्लॉट, गुरुदेव कॉलोनी, दमुवाढुंगा, काठगोदाम, नैनीताल को गिरफ्तार किया। पुलिस कार्रवाई
दोनों आरोपियों के खिलाफ थाना काठगोदाम में एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया है। आरोपियों को अग्रिम कानूनी कार्रवाई के लिए न्यायालय में पेश किया जा रहा है।
पुलिस टीम में थानाध्यक्ष काठगोदाम दीपक सिंह बिष्ट, चौकी प्रभारी दमुवाढुंगा, उपनिरीक्षक अरुण राणा, चौकी प्रभारी खेड़ा उपनिरीक्षक मनोज कुमार, कांस्टेबल भुवन चंद्र शामिल रहे।