हल्द्वानी: (बड़ी खबर)- दमुवाढुंगा गोलीकांड में दो गिरफ्तार, इसलिए चलाई दोस्त पर गोली…

खबर शेयर करें

Haldwani News: देर रात दमुवाधूंगा के रेस्टोरेंट में हुई फायरिंग के मामले में दो आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। आरोपी और पीड़ित सभी चंपावत जिले के रहने वाले है। आगे पढ़िए…

आज एसएसपी पंकज भट्ट ने मामले का खुलासा करते हुए बताया कि दमुआढुंगा के पनचक्की स्थित Am To PM Cafe में संजू बिष्ट, दीपक व अन्य दोस्तो के साथ मौजूद था। जहा दीपक ने अवैध पिस्टल से संजू बिष्ट बिष्ट ने बिशन सिंह पर फायर झोंक दिया। आगे पढ़िए…

Ad

इस दौरान बिशन सिंह गंभीर रूप से घायल हो गया। सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने मामले की छानबीन शुरू की। पुलिस ने इस मामले में दो आरोपियों को गिरफ्तार किया। जिसमें संजय सिंह बिष्ट उर्फ संजू पुत्र रतन सिंह बिष्ट सांगू पोस्ट पाटी और दीपक सिंह बिष्ट पुत्र राजेंद्र सिंह बिष्ट सुनडूंगरा और सुनाकोट पाटी जिला चंपावत ने बताया कि उनका बिशन सिंह से विवाद हो गया था जिसके चलते दीपक द्वारा लाए गए पिस्टल से संजू बिष्ट ने बिशन सिंह पर फायर झोंक दिया। पुलिस दोनों को जेल भेजने की तैयारी कर रही हैं।

पहाड़ प्रभात डैस्क

समाजशास्त्र में मास्टर की डिग्री के साथ (MAJMC) पत्रकारिता और जनसंचार में मास्टर की डिग्री। पत्रकारिता में 15 वर्ष का अनुभव। अमर उजाला, वसुन्धरादीप सांध्य दैनिक में सेवाएं दीं। प्रिंट और डिजिटल मीडिया प्लेटफॉर्म में समान रूप से पकड़। राजनीतिक और सांस्कृतिक के साथ खोजी खबरों में खास दिलचस्‍पी। पाठकों से भावनात्मक जुड़ाव बनाना उनकी लेखनी की खासियत है। अपने लंबे करियर में उन्होंने ट्रेंडिंग कंटेंट को वायरल बनाने के साथ-साथ राजनीति और उत्तराखंड की संस्कृति पर लिखने में विशेषज्ञता हासिल की है। वह सिर्फ एक कंटेंट क्रिएटर ही नहीं, बल्कि एक ऐसे शख्स हैं जो हमेशा कुछ नया सीखने और ख़ुद को बेहतर बनाने के लिए तत्पर रहते हैं। देश के कई प्रसिद्ध मैगजीनों में कविताएं और कहानियां लिखने के साथ ही वह कुमांऊनी गीतकार भी हैं अभी तक उनके लिखे गीतों को कुमांऊ के कई लोकगायक अपनी आवाज दे चुके है। फुर्सत के समय में उन्हें संगीत सुनना, किताबें पढ़ना और फोटोग्राफी पसंद है। वर्तमान में पहाड़ प्रभात डॉट कॉम न्यूज पोर्टल और पहाड़ प्रभात समाचार पत्र के एडिटर इन चीफ है।