हल्द्वानी:(बड़ी खबर)- कल बंद रहेंगे आंगनबाड़ी और 12वी तक के सभी स्कूल, जारी हुआ आदेश…

खबर शेयर करें

Haldwani News: मौसम के पूर्वानुमान के अनुसार घने कोहरे की सम्भावना को देखते हुये मैदानी क्षेत्र हल्द्वानी, लालकुआ, कालाढूगी एवं रामनगर के स्कूलों में 19 जनवरी को अवकाश रहेगा।
पी.आर. चौहान ने बताया कि भारत मौसम विभाग, देहरादून द्वारा मौसम पूर्वानुमान के अनुसार राज्य के मैदानी भागों में 19 जनवरी (शुक्रवार) को शीतलहर एवं घने कोहरे की सम्भावना व्यक्त की गई है, साथ ही वर्तमान में जनपद के मैदानी क्षेत्रों (हल्द्वानी,लालकुऑ, कालाढूंगी व रामनगर) में शीत दिवस एवं कोहरे की स्थिति बनी हुई है जिसके फलस्वरूप अत्यधिक ठंड शीतलहर एवं घने कोहरे के कारण दृश्यता कम होने से जनपद के मैदानी अध्ययनरत् छात्र-छात्राओं के जान-माल के खतरे की सम्भावना है।

अपर जिला मजिस्ट्रेट चौहान ने छात्र-छात्राओं की सुरक्षा के मद्देनजर 19 जनवरी (शुक्रवार) को जिले के मैदानी क्षेत्रों हल्द्वानी,लालकुऑ, कालाढूंगी व रामनगर के समस्त शासकीय, अर्द्धशासकीय एवं निजी विद्यालयों (कक्षा 01 से 12 तक संचालित समस्त शैक्षणिक संस्थाओं) एवं समस्त आंगनवाड़ी केन्द्रों में एक दिवसीय अवकाश घोषित किया जाता है।

ADVERTISEMENTSAd Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

पहाड़ प्रभात डैस्क

समाजशास्त्र में मास्टर की डिग्री के साथ (MAJMC) पत्रकारिता और जनसंचार में मास्टर की डिग्री। पत्रकारिता में 15 वर्ष का अनुभव। अमर उजाला, वसुन्धरादीप सांध्य दैनिक में सेवाएं दीं। प्रिंट और डिजिटल मीडिया प्लेटफॉर्म में समान रूप से पकड़। राजनीतिक और सांस्कृतिक के साथ खोजी खबरों में खास दिलचस्‍पी। पाठकों से भावनात्मक जुड़ाव बनाना उनकी लेखनी की खासियत है। अपने लंबे करियर में उन्होंने ट्रेंडिंग कंटेंट को वायरल बनाने के साथ-साथ राजनीति और उत्तराखंड की संस्कृति पर लिखने में विशेषज्ञता हासिल की है। वह सिर्फ एक कंटेंट क्रिएटर ही नहीं, बल्कि एक ऐसे शख्स हैं जो हमेशा कुछ नया सीखने और ख़ुद को बेहतर बनाने के लिए तत्पर रहते हैं। देश के कई प्रसिद्ध मैगजीनों में कविताएं और कहानियां लिखने के साथ ही वह कुमांऊनी गीतकार भी हैं अभी तक उनके लिखे गीतों को कुमांऊ के कई लोकगायक अपनी आवाज दे चुके है। फुर्सत के समय में उन्हें संगीत सुनना, किताबें पढ़ना और फोटोग्राफी पसंद है। वर्तमान में पहाड़ प्रभात डॉट कॉम न्यूज पोर्टल और पहाड़ प्रभात समाचार पत्र के एडिटर इन चीफ है।