हल्द्वानीः (बड़ी खबर)- कल कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे हल्द्वानी में, पहाड़ आने-जाने वालों वाहनों का बदला रूट

Haldwani News: कल भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे के शहर हल्द्वानी आगमन, रामलीला मैदान में जनसभा कार्यक्रम एवं प्रस्तावित रैली के दौरान स्थानीय जनमानस की सुविधा एवं सुगम यातायात हेतु रैली में प्रतिभाग करने वाले वाहनों का हल्द्वानी शहर क्षेत्रांन्तर्गत ट्रैफिक/डायवर्जन प्लान निम्नवत रहेगा-
◼️जनसभा हेतु रामपुर रोड से आने वाले समस्त प्रकार के वाहनों को एच०एन० इंटर कॉलेज में पार्क किया जाएगा।
◼️बरेली रोड से आने वाले समस्त प्रकार के वाहनों को लक्ष्मी शिशु मंदिर मंगलपड़ाव में पार्क किया जाएगा।
◼️खटीमा, सितारगंज क्षेत्र से आने वाले समस्त प्रकार के वाहन गोलापार आरटीओ फिटनेस सेंटर के सामने रोड के किनारे बाई ओर पार्क किया जाएगा।
◼️पर्वतीय क्षेत्र से आने वाले समस्त प्रकार के वाहनों को ठंडी सड़क (नहर कवरिंग) एवं खालसा इंटर कॉलेज मैदान में पार्क किया जायेगा।
◼️कालाढूंगी / रामनगर क्षेत्र से आने वाले समस्त प्रकार के वाहनों को जेल रोड तिराहा से होते हुए पर्वतीय उत्थान मंच एवं लगन गार्डन में पार्क किया जायेगा।
उक्त ट्रैफिक प्लान से आयोजकगणों को अवगत करा दिया गया है। आयोजकगण, जनसभा में आ रहे कार्यकर्ताओं को ट्रैफिक प्लान से भली- भॉति अवगत करायेंगे। शहर में जनसभा से लगने वाले जाम के लिए आयोजकगण उत्तरदायी रहेंगे।
असुविधा से बचने हेतु हल्द्वानी में आवागमन करने वाली आम जनता ट्रैफिक प्लान का भली-भॉंति अवलोकन कर अपनी यात्रा प्लान करें।


















