हल्द्वानी:(बड़ी खबर)- रामपुर रोड पर देर रात पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार, मां-बेटे की मौत

खबर शेयर करें

Haldwani News: रामपुर रोड के बेलबाबा के नजदीक हुए इस हादसे में तेज रफ्तार कार पेड़ से टकरा गई, जिससे कार के परखच्चे उड़ गए और उसमें सवार मां-बेटे की मौके पर ही मौत हो गई। इस भीषण दुर्घटना में एक अन्य व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया, जिसे सुशीला तिवारी अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

हादसा देर रात 2 से 3 बजे के बीच हुआ, जिसकी गूंज से आस-पास के लोग जाग गए। उन्होंने देखा कि दुर्घटनाग्रस्त कार बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई थी और उसमें सवार लोग खून से लथपथ पड़े थे। स्थानीय लोगों ने तुरंत पुलिस और एंबुलेंस को सूचना दी।
पुलिस के अनुसार, यह हादसे का कारण तेज रफ्तार मानी जा रही है।

ADVERTISEMENTSAd Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

पहाड़ प्रभात डैस्क

समाजशास्त्र में मास्टर की डिग्री के साथ (MAJMC) पत्रकारिता और जनसंचार में मास्टर की डिग्री। पत्रकारिता में 15 वर्ष का अनुभव। अमर उजाला, वसुन्धरादीप सांध्य दैनिक में सेवाएं दीं। प्रिंट और डिजिटल मीडिया प्लेटफॉर्म में समान रूप से पकड़। राजनीतिक और सांस्कृतिक के साथ खोजी खबरों में खास दिलचस्‍पी। पाठकों से भावनात्मक जुड़ाव बनाना उनकी लेखनी की खासियत है। अपने लंबे करियर में उन्होंने ट्रेंडिंग कंटेंट को वायरल बनाने के साथ-साथ राजनीति और उत्तराखंड की संस्कृति पर लिखने में विशेषज्ञता हासिल की है। वह सिर्फ एक कंटेंट क्रिएटर ही नहीं, बल्कि एक ऐसे शख्स हैं जो हमेशा कुछ नया सीखने और ख़ुद को बेहतर बनाने के लिए तत्पर रहते हैं। देश के कई प्रसिद्ध मैगजीनों में कविताएं और कहानियां लिखने के साथ ही वह कुमांऊनी गीतकार भी हैं अभी तक उनके लिखे गीतों को कुमांऊ के कई लोकगायक अपनी आवाज दे चुके है। फुर्सत के समय में उन्हें संगीत सुनना, किताबें पढ़ना और फोटोग्राफी पसंद है। वर्तमान में पहाड़ प्रभात डॉट कॉम न्यूज पोर्टल और पहाड़ प्रभात समाचार पत्र के एडिटर इन चीफ है।