हल्द्वानी:(बड़ी खबर)- भाजपा में मची खलबली, मण्डल अध्यक्ष, महामंत्री और कोषाध्यक्ष ने दिया इस्तीफा

हल्द्वानी न्यूज़: नैनीताल जिले में भारतीय जनता पार्टी से बड़ी खबर सामने आ रही है कि यहां भारतीय जनता पार्टी के मंडल अध्यक्ष और महामंत्री तथा कोषाध्यक्ष ने जिला अध्यक्ष को इस्तीफा दिया है। इस इस्तीफे के बाद पार्टी में हड़कंप मच गया है।

जानकारी के अनुसार हल्द्वानी नगर मंडल (उ) के मंडल अध्यक्ष नवीन पंत और महामंत्री दीक्षांत टंडन तथा कोषाध्यक्ष उमेश सैनी ने आज भारतीय जनता पार्टी के जिला अध्यक्ष प्रदीप बिष्ट को अपना इस्तीफा सौंपा है हालांकि इस्तीफे में कोई कारण नहीं बताया गया है।
यह भी पढ़ें 👉 देहरादून: उत्तर प्रदेश-उत्तराखण्ड के मध्य मामलों पर मुख्यमंत्री धामी ने की समीक्षा बैठक











