हल्द्वानी-(बड़ी खबर)- आंचल ब्रांड की 6 मिठाइयां की लॉन्च, दिवाली पर लीजिए बाल मिठाई का स्वाद..

खबर शेयर करें

Haldwani News:उत्तराखंड डेयरी फेडरेशन द्वारा प्रदेश भर में दीपावली त्यौहार के मौके से पहले आंचल ब्रांड के 6 अलग-अलग फ्लेवर की मिठाइयों को लांच किया गया । हल्द्वानी में आयोजित कार्यक्रम में GM यूसीडीएफ सहित अन्य अधिकारियों ने इन मिठाइयों के फ्लेवर को लांच किया इस दौरान यूसीडीएफ के GM डॉ मोहन चंद्र ने बताया कि आंचल उत्पाद से बनी बाल मिठाई, चॉकलेट, सदा लड्डू, ड्राई फूड लड्डू, पेड़ा और नानखटाई फ्लेवर में मिठाई लॉन्च की गई है। उन्होंने बताया कि यह सभी प्रकार की मिठाइयां आंचल के सभी मिल्क बूथ, आउटलेट, और एजेंटों के वहां भी उपलब्ध रहेंगे जो की शुद्ध गुणवत्ता युक्त एवं बेहद स्वादिष्ट मिठाइयां हैं।

ADVERTISEMENTSAd Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

पहाड़ प्रभात डैस्क

समाजशास्त्र में मास्टर की डिग्री के साथ (MAJMC) पत्रकारिता और जनसंचार में मास्टर की डिग्री। पत्रकारिता में 15 वर्ष का अनुभव। अमर उजाला, वसुन्धरादीप सांध्य दैनिक में सेवाएं दीं। प्रिंट और डिजिटल मीडिया प्लेटफॉर्म में समान रूप से पकड़। राजनीतिक और सांस्कृतिक के साथ खोजी खबरों में खास दिलचस्‍पी। पाठकों से भावनात्मक जुड़ाव बनाना उनकी लेखनी की खासियत है। अपने लंबे करियर में उन्होंने ट्रेंडिंग कंटेंट को वायरल बनाने के साथ-साथ राजनीति और उत्तराखंड की संस्कृति पर लिखने में विशेषज्ञता हासिल की है। वह सिर्फ एक कंटेंट क्रिएटर ही नहीं, बल्कि एक ऐसे शख्स हैं जो हमेशा कुछ नया सीखने और ख़ुद को बेहतर बनाने के लिए तत्पर रहते हैं। देश के कई प्रसिद्ध मैगजीनों में कविताएं और कहानियां लिखने के साथ ही वह कुमांऊनी गीतकार भी हैं अभी तक उनके लिखे गीतों को कुमांऊ के कई लोकगायक अपनी आवाज दे चुके है। फुर्सत के समय में उन्हें संगीत सुनना, किताबें पढ़ना और फोटोग्राफी पसंद है। वर्तमान में पहाड़ प्रभात डॉट कॉम न्यूज पोर्टल और पहाड़ प्रभात समाचार पत्र के एडिटर इन चीफ है।