हल्द्वानी:(बड़ी खबर)- मटरगली में कपड़े की दुकान में चरस का धंधा, नौकर गिरफ्तार, मालिक फरार

खबर शेयर करें

Haldwani News: शहर में नशे का कारोबार तेजी से फैल रहा है। स्मैक से लेकर नशे के इंजेक्शन और चरस की तस्करी जोरों पर है। ऐसे आज एसओजी और पुलिस की टीम को बड़ी सफलता हाथ लगी। शहर में कपड़े के प्रसिद्ध मटर गली में कपड़े की दुकान में काम करने वाले एक चरस तस्कर को पुलिस ने चरस समेत गिरफ्तार किया है। बताया जा रहा है कि वह लंबे समय से चरस की तस्करी कर रहा था। चरस तस्करी का मुख्य आरोपी दुकान मालिक मौके से फरार है, पुलिस उसकी तलाश कर रही है।

पुलिस के अनुसार गांधीनगर निवासी नरेश पासवान की मटरगली में एंजल कलेक्शन के नाम से कपड़ों की दुकान है। मुखबिर से मिली सूचना पर पुलिस को पता चला कि कपड़ों के व्यापार की आड़ में आरोपी चरस का कारोबार कर रहा है। जिसके बाद मंगलपड़ाव पुलिस और एसओजी ने आज सुबह दुकान में छापेमारी कर दी।

इस दौरान पुलिस ने दुकान में ही काम करने वाले गांधीनगर निवासी कालू चौहान पुत्र रमेश चौहान को गिरफ्तार कर लिया। जब पुलिस ने उससे सख्ती से पूछताछ की तो दुकान के बाहर शेरवानी और कोट के स्टैंड के पीछे रखे बैग से 764 ग्राम चरस और 35,550 रुपये बरामद किए। पूछताछ में उसने बताया कि चरस उसे नरेश लाकर देता था, जिसे वह छोटी-छोटी गोलियां बनाकर बेचता था। पुलिस की छापेमारी के बाद से चरस के धंधे का मुख्य आरोपी दुकान मालिक फरार है।

यह भी पढ़ें 👉  हल्द्वानी : ग्राफिक एरा के ‘ग्राफेस्ट-2026’ में गूंजेगा ‘गुलाबी क्वीन’ Jasmine Sandlas का जादू

पूछताछ में पुलिस को चरस बेचने वाले कुछ और लोगों के नाम मिले हैं। फिलहाल पुलिस पूरे मामले और अन्य तस्करों की तलाश में जुटी है।

ADVERTISEMENTSAd Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

पहाड़ प्रभात डैस्क

समाजशास्त्र में मास्टर की डिग्री के साथ (MAJMC) पत्रकारिता और जनसंचार में मास्टर की डिग्री। पत्रकारिता में 15 वर्ष का अनुभव। अमर उजाला, वसुन्धरादीप सांध्य दैनिक में सेवाएं दीं। प्रिंट और डिजिटल मीडिया प्लेटफॉर्म में समान रूप से पकड़। राजनीतिक और सांस्कृतिक के साथ खोजी खबरों में खास दिलचस्‍पी। पाठकों से भावनात्मक जुड़ाव बनाना उनकी लेखनी की खासियत है। अपने लंबे करियर में उन्होंने ट्रेंडिंग कंटेंट को वायरल बनाने के साथ-साथ राजनीति और उत्तराखंड की संस्कृति पर लिखने में विशेषज्ञता हासिल की है। वह सिर्फ एक कंटेंट क्रिएटर ही नहीं, बल्कि एक ऐसे शख्स हैं जो हमेशा कुछ नया सीखने और ख़ुद को बेहतर बनाने के लिए तत्पर रहते हैं। देश के कई प्रसिद्ध मैगजीनों में कविताएं और कहानियां लिखने के साथ ही वह कुमांऊनी गीतकार भी हैं अभी तक उनके लिखे गीतों को कुमांऊ के कई लोकगायक अपनी आवाज दे चुके है। फुर्सत के समय में उन्हें संगीत सुनना, किताबें पढ़ना और फोटोग्राफी पसंद है। वर्तमान में पहाड़ प्रभात डॉट कॉम न्यूज पोर्टल और पहाड़ प्रभात समाचार पत्र के एडिटर इन चीफ है।