हल्द्वानी:(बड़ी खबर)-स्पा सेंटरों पर छापेमारी से हड़कंप, अवैध रूप चल रहे तीन स्पा सेंटरों पर हुई बड़ी कार्यवाही

खबर शेयर करें

Haldwani News :शहर में अवैध रूप से स्पा सेंटरों का संचालन करने पर 3 स्पा सेंटरों पुलिस ने बड़ी कार्यवाही की। जिसके बाद शहर भर में हड़कंप मच गया।

हल्द्वानी क्षेत्र में लगातार स्पा सेंटरों से मिल रही अनियमितताओं की सूचना पर महिला उप निरीक्षक लता बिष्ट प्रभारी एंटी ह्यूमन ट्रैफिकिंग सेल हल्द्वानी के नेतृत्व में पुलिस टीम के द्वारा लोटस स्पा सेंटर नियर अजंता चौराहा आवास विकास भोटिया पड़ाव, रॉयल मसाज व फुल बॉडी सपा सेंटर स्थित एलबीटू गुरु गोविंद सिंह टावर निकट जल संस्थान तिकोनिया भोटिया पड़ाव, द क्लाउड 9 रिलायंस जेवर के पास निकट एमबी डिग्री कॉलेज भोटिया पड़ाव पहुँची। इस दौरान जांच प्रकाश में आया कि लोटस स्पा सेंटर नियर अजंता चौराहा आवास विकास भोटिया पड़ाव, रॉयल मसाज व फुल बॉडी सपा सेंटर स्थित एलबीटू गुरु गोविंद सिंह टावर निकट जल संस्थान तिकोनिया भोटिया पड़ाव, द्वारा संबंधित विभाग व प्रशासन से अनुमति लिए बिना सेंटर का संचालन किया जा रहा है।

चेकिंग के यह भी तथ्य प्रकाश में आया कि उपरोक्त दोनों स्पा सैंटरो में कर्मचारी गणों का भी पुलिस चरित्र सत्यापन नहीं कराया गया है। लोटस स्पा सेंटर व मोबाइल मसाज फुल बॉडी स्पा सेंटर द्वारा अवैध रूप से स्पा सेंटरों का संचालन कराया जा रहा है। तथा विजिटर रजिस्टर में सही रूप से कोई एंट्री नहीं की गई है न ही ग्राहकों से आईडी कार्ड प्राप्त किए गए हैं ।क्लाउड 09 स्पा सेंटर द्वारा विजिटर रजिस्टर में सही रूप से एंट्री नहीं की गई है न ही ग्राहकों से आईडी कार्ड प्राप्त किए गए हैं तथा कर्मचारी रजिस्टर में भी कर्मचारियों के सही पते अंकित नहीं किए गए हैं। स्पा सेंटरों में बने कक्ष भी मानकों के अनुरूप नहीं है।

यह भी पढ़ें 👉  भीमताल: नाम बदलकर महिलाओं को जाल में फंसाकर धर्मांतरण और शोषण करने वाला मोहम्मद यूनुस गिरफ्तार

जिसके बाद चौकी प्रभारी राजपुरा प्रकाश पोखरियाल के माध्यम से उपरोक्त तीनों स्पा सेंटरों का धारा 52/83 पुलिस एक्ट में चालान किया गया तथा स्पा सेंटरों में मौजूद कर्मचारियों का कोविड-19 के नियमों का उल्लघंन किये जाने पर कुल 5200/- का नगद चालान मौके पर किया गया। लोटस स्पा सेंटर,रॉयल मसाज स्पा सेंटर के विरुद्ध अलग से रिपोर्ट जिलाधिकारी को प्रेषित की जा रही है।

पहाड़ प्रभात डैस्क

समाजशास्त्र में मास्टर की डिग्री के साथ (MAJMC) पत्रकारिता और जनसंचार में मास्टर की डिग्री। पत्रकारिता में 15 वर्ष का अनुभव। अमर उजाला, वसुन्धरादीप सांध्य दैनिक में सेवाएं दीं। प्रिंट और डिजिटल मीडिया प्लेटफॉर्म में समान रूप से पकड़। राजनीतिक और सांस्कृतिक के साथ खोजी खबरों में खास दिलचस्‍पी। पाठकों से भावनात्मक जुड़ाव बनाना उनकी लेखनी की खासियत है। अपने लंबे करियर में उन्होंने ट्रेंडिंग कंटेंट को वायरल बनाने के साथ-साथ राजनीति और उत्तराखंड की संस्कृति पर लिखने में विशेषज्ञता हासिल की है। वह सिर्फ एक कंटेंट क्रिएटर ही नहीं, बल्कि एक ऐसे शख्स हैं जो हमेशा कुछ नया सीखने और ख़ुद को बेहतर बनाने के लिए तत्पर रहते हैं। देश के कई प्रसिद्ध मैगजीनों में कविताएं और कहानियां लिखने के साथ ही वह कुमांऊनी गीतकार भी हैं अभी तक उनके लिखे गीतों को कुमांऊ के कई लोकगायक अपनी आवाज दे चुके है। फुर्सत के समय में उन्हें संगीत सुनना, किताबें पढ़ना और फोटोग्राफी पसंद है। वर्तमान में पहाड़ प्रभात डॉट कॉम न्यूज पोर्टल और पहाड़ प्रभात समाचार पत्र के एडिटर इन चीफ है।