हल्द्वानी: (बड़ी खबर)-कोरोना डाटा फीड में मिली गड़बड़ी तो चढ़ा डीएम साहब का पारा, लैब संचालकों को दी ये चेतावनी

खबर शेयर करें

हल्द्वानी: मंगलवार को जिलाधिकारी धीराज सिंह गर्ब्याल ने सही तरीके से डाटा फीड न करने पर पैथकाइड लैब के संचालकों को चेतावनी दी। जिलाधिकारी ने कहा है कि लैब द्वारा हर दिन कोरोना सैम्पल की रिर्पोट अपलोड नही की जाती है तो कडी कार्यवाही अमल में लाई जायेगी।

डीएम ने बताया कि 28 अप्रैल से 06 मई तक सम्बन्धित लैब द्वारा 605 केसों का डाटा फीड नही किया गया है ऐसे में जिले नैनीताल में 1100 से ऊपर पाॅजिटिव केस दिख रहें है। उन्होने तत्काल डाटा फीड करने के निर्देश देते हुए कहा है कि भविष्य में डाटा फीडिग रोज नही की गई तो संस्था को ब्लैक लिस्ट करने की कार्यवाही की जायेगी।

ADVERTISEMENTSAd Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

पहाड़ प्रभात डैस्क

समाजशास्त्र में मास्टर की डिग्री के साथ (MAJMC) पत्रकारिता और जनसंचार में मास्टर की डिग्री। पत्रकारिता में 15 वर्ष का अनुभव। अमर उजाला, वसुन्धरादीप सांध्य दैनिक में सेवाएं दीं। प्रिंट और डिजिटल मीडिया प्लेटफॉर्म में समान रूप से पकड़। राजनीतिक और सांस्कृतिक के साथ खोजी खबरों में खास दिलचस्‍पी। पाठकों से भावनात्मक जुड़ाव बनाना उनकी लेखनी की खासियत है। अपने लंबे करियर में उन्होंने ट्रेंडिंग कंटेंट को वायरल बनाने के साथ-साथ राजनीति और उत्तराखंड की संस्कृति पर लिखने में विशेषज्ञता हासिल की है। वह सिर्फ एक कंटेंट क्रिएटर ही नहीं, बल्कि एक ऐसे शख्स हैं जो हमेशा कुछ नया सीखने और ख़ुद को बेहतर बनाने के लिए तत्पर रहते हैं। देश के कई प्रसिद्ध मैगजीनों में कविताएं और कहानियां लिखने के साथ ही वह कुमांऊनी गीतकार भी हैं अभी तक उनके लिखे गीतों को कुमांऊ के कई लोकगायक अपनी आवाज दे चुके है। फुर्सत के समय में उन्हें संगीत सुनना, किताबें पढ़ना और फोटोग्राफी पसंद है। वर्तमान में पहाड़ प्रभात डॉट कॉम न्यूज पोर्टल और पहाड़ प्रभात समाचार पत्र के एडिटर इन चीफ है।