हल्द्वानी:(बड़ी खबर)- सीएम धामी का कल हल्द्वानी दौरा, देखिए पूरा कार्यक्रम…

खबर शेयर करें

Haldwani News: प्रदेश के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी 27 दिसंबर को जिला भ्रमण पर आ रहे हैं। जानकारी देते हुए प्रभारी अधिकारी प्रोटोकॉल विपिन पंत ने बताया कि मुख्यमंत्री धामी जीटीसी हेलीपैड देहरादून से बुधवार को प्रातः 09:15 बजे प्रस्थान कर एफटीआई हैलीपैड, हल्द्वानी प्रातः 10:20 बजे पहुंचेंगे। इसके बाद सीएम धामी कार द्वारा प्रस्थान कर प्रातः 10:40 बजे उत्तराखण्ड मुक्त विश्वविद्यालय, हल्द्वानी के “अष्ठम दीक्षान्त समारोह में प्रतिभाग करेंगे। तत्पश्चात प्रातः 11:50 बजे एफटीआई हेलीपैड हल्द्वानी से प्रस्थान कर अस्थाई हैलीपैड लोहियाहेड, खटीमा उधम सिंह नगर के लिए रवाना होंगे।

ADVERTISEMENTSAd Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

पहाड़ प्रभात डैस्क

समाजशास्त्र में मास्टर की डिग्री के साथ (MAJMC) पत्रकारिता और जनसंचार में मास्टर की डिग्री। पत्रकारिता में 15 वर्ष का अनुभव। अमर उजाला, वसुन्धरादीप सांध्य दैनिक में सेवाएं दीं। प्रिंट और डिजिटल मीडिया प्लेटफॉर्म में समान रूप से पकड़। राजनीतिक और सांस्कृतिक के साथ खोजी खबरों में खास दिलचस्‍पी। पाठकों से भावनात्मक जुड़ाव बनाना उनकी लेखनी की खासियत है। अपने लंबे करियर में उन्होंने ट्रेंडिंग कंटेंट को वायरल बनाने के साथ-साथ राजनीति और उत्तराखंड की संस्कृति पर लिखने में विशेषज्ञता हासिल की है। वह सिर्फ एक कंटेंट क्रिएटर ही नहीं, बल्कि एक ऐसे शख्स हैं जो हमेशा कुछ नया सीखने और ख़ुद को बेहतर बनाने के लिए तत्पर रहते हैं। देश के कई प्रसिद्ध मैगजीनों में कविताएं और कहानियां लिखने के साथ ही वह कुमांऊनी गीतकार भी हैं अभी तक उनके लिखे गीतों को कुमांऊ के कई लोकगायक अपनी आवाज दे चुके है। फुर्सत के समय में उन्हें संगीत सुनना, किताबें पढ़ना और फोटोग्राफी पसंद है। वर्तमान में पहाड़ प्रभात डॉट कॉम न्यूज पोर्टल और पहाड़ प्रभात समाचार पत्र के एडिटर इन चीफ है।