हल्द्वानी: (बड़ी खबर)-सीएम धामी का हल्द्वानी भ्रमण कल, देखिए पूरा कार्यक्रम

खबर शेयर करें

हल्द्वानी: मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी दिनांक 4 फरवरी 2026 को जनपद नैनीताल के हल्द्वानी भ्रमण पर आ रहे हैं। यह जानकारी देते हुए जिलाधिकारी ललित मोहन रयाल ने बताया कि प्राप्त कार्यक्रमानुसार मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी 04 फरवरी को अपरान्ह 12ः00 बजे जीटीसी हैलीपैड देहरादून से प्रस्थान कर, अपरान्ह 01ः00 बजे एफटीआई हैलीपैड हल्द्वानी पंहुचेंगे। मुख्यमंत्री एफटीआई हैलीपैड से कार द्वारा प्रस्थान कर अपरान्ह 01ः20 बजे अमरदीप होटल पहुॅचकर वहॉं प्रेसवार्ता करेंगे।

प्रेसवार्ता के उपरान्त मुख्यमंत्री अपराह्न 2ः50 बजे होटल अमरदीप से प्रस्थान कर 3:00 बजे एमबी इण्टर कॉलेज मैदान हल्द्वानी पंहुचेंगे जहॉं दिव्य ज्योति जागृति संस्थान द्वारा आयोजित भगवान शिव कथा में प्रतिभाग करेंगे। तत्पश्चात माननीय मुख्यमंत्री वहॉं से कार द्वारा जमरानी बांध परियोजना स्थल जमरानी को प्रस्थान कर 4ः10 बजे निर्माणाधीन जमरानी बांध परियोजना के कार्यों का स्थलीय निरीक्षण करेंगे। इसके पश्चात मुख्यमंत्री अपरान्ह 5:00 बजे जमरानी हैलीपैड से हैलीकॉप्टर द्वारा गोलापार हैलीपैड काठगोदाम को रवाना होंगे, वहॉ से कार द्वारा सर्किट हाउस काठगोदाम के लिए प्रस्थान करेंगे तथा रात्रि विश्राम सर्किट हाउस में करेंगे।

ADVERTISEMENTSAd Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

पहाड़ प्रभात डैस्क

समाजशास्त्र में मास्टर की डिग्री के साथ (MAJMC) पत्रकारिता और जनसंचार में मास्टर की डिग्री। पत्रकारिता में 15 वर्ष का अनुभव। अमर उजाला, वसुन्धरादीप सांध्य दैनिक में सेवाएं दीं। प्रिंट और डिजिटल मीडिया प्लेटफॉर्म में समान रूप से पकड़। राजनीतिक और सांस्कृतिक के साथ खोजी खबरों में खास दिलचस्‍पी। पाठकों से भावनात्मक जुड़ाव बनाना उनकी लेखनी की खासियत है। अपने लंबे करियर में उन्होंने ट्रेंडिंग कंटेंट को वायरल बनाने के साथ-साथ राजनीति और उत्तराखंड की संस्कृति पर लिखने में विशेषज्ञता हासिल की है। वह सिर्फ एक कंटेंट क्रिएटर ही नहीं, बल्कि एक ऐसे शख्स हैं जो हमेशा कुछ नया सीखने और ख़ुद को बेहतर बनाने के लिए तत्पर रहते हैं। देश के कई प्रसिद्ध मैगजीनों में कविताएं और कहानियां लिखने के साथ ही वह कुमांऊनी गीतकार भी हैं अभी तक उनके लिखे गीतों को कुमांऊ के कई लोकगायक अपनी आवाज दे चुके है। फुर्सत के समय में उन्हें संगीत सुनना, किताबें पढ़ना और फोटोग्राफी पसंद है। वर्तमान में पहाड़ प्रभात डॉट कॉम न्यूज पोर्टल और पहाड़ प्रभात समाचार पत्र के एडिटर इन चीफ है।