हल्द्वानी:(बड़ी खबर)-भाजपा को झटके पर झटके, अब महिला मोर्चा अध्यक्ष औऱ महामंत्री का इस्तीफा

खबर शेयर करें

Haldwani News: एक बार फिर हल्द्वानी में भाजपा को बड़ा झटका लगा है। इससे पहले भाजपा को तीन झटके लग चुके है।

हल्द्वानी उत्तरी के मंडल अध्यक्ष, महामंत्री और कोषाध्यक्ष के इस्तीफे के बाद अब महिला मोर्चा ने भी इस्तीफा दे दिया है। अब महिला मोर्चा की अध्यक्ष दीप्ति चुफाल और महामंत्री प्रेमलता पाठक ने भी जिला अध्यक्ष प्रदीप बिष्ट को अपना इस्तीफा भेज दिया है।

बता दे कि भारतीय जनता पार्टी के हल्द्वानी उत्तरी मंडल में लगातार एक के बाद एक इस्तीफे से पार्टी के अंदर भूचाल मचा हुआ है। तीन दिन पूर्व ही मंडल अध्यक्ष नवीन पंत ,महामंत्री व कोषाध्यक्ष ने भी अपना इस्तीफा दिया था अगर ऐसे ही आंतरिक घमासान चलता रहा तो भाजपा के लिए मिशन 2022 महंगा साबित होगा।

पहाड़ प्रभात डैस्क

समाजशास्त्र में मास्टर की डिग्री के साथ (MAJMC) पत्रकारिता और जनसंचार में मास्टर की डिग्री। पत्रकारिता में 15 वर्ष का अनुभव। अमर उजाला, वसुन्धरादीप सांध्य दैनिक में सेवाएं दीं। प्रिंट और डिजिटल मीडिया प्लेटफॉर्म में समान रूप से पकड़। राजनीतिक और सांस्कृतिक के साथ खोजी खबरों में खास दिलचस्‍पी। पाठकों से भावनात्मक जुड़ाव बनाना उनकी लेखनी की खासियत है। अपने लंबे करियर में उन्होंने ट्रेंडिंग कंटेंट को वायरल बनाने के साथ-साथ राजनीति और उत्तराखंड की संस्कृति पर लिखने में विशेषज्ञता हासिल की है। वह सिर्फ एक कंटेंट क्रिएटर ही नहीं, बल्कि एक ऐसे शख्स हैं जो हमेशा कुछ नया सीखने और ख़ुद को बेहतर बनाने के लिए तत्पर रहते हैं। देश के कई प्रसिद्ध मैगजीनों में कविताएं और कहानियां लिखने के साथ ही वह कुमांऊनी गीतकार भी हैं अभी तक उनके लिखे गीतों को कुमांऊ के कई लोकगायक अपनी आवाज दे चुके है। फुर्सत के समय में उन्हें संगीत सुनना, किताबें पढ़ना और फोटोग्राफी पसंद है। वर्तमान में पहाड़ प्रभात डॉट कॉम न्यूज पोर्टल और पहाड़ प्रभात समाचार पत्र के एडिटर इन चीफ है।