हल्द्वानी:(बड़ी खबर)- महिला से रेप केस के बाद मुकेश बोरा को दुग्ध संघ ने पद से हटाया

खबर शेयर करें

Haldwani News: विधवा महिला द्वारा लालकुआं दुग्ध संघ अध्यक्ष मुकेश बोरा पर बलात्कार और धमकाने के आरोप के बाद तत्काल प्रभाव से उन्हें पद से हटा दिया गया है। संजय कुमार ने निबन्धक दुग्ध सहकारी समितियां उत्तराखण्ड, हल्द्वानी (नैनीताल ने एक आदेश जारी करते हुए मुकेश बोरा को दुग्ध संघ प्रशासक के पद से हटा दिया गया है।

आदेश में कहा है कि मुकेश बोरा, अध्यक्ष, नैनीताल दुग्ध उत्पादक सहकारी संघ लि, लालकुआं को उत्तराखण्ड सहकारी डेरी फैडरेशन लि०, हल्द्वानी (नैनीताल) का प्रशासक नियुक्त किया गया था। उत्तराखण्ड सहकारी डेरी फैडरेशन लि, हल्द्वानी (नैनीताल) की प्रबन्ध कमेटी का पुनर्गठन होने तक समिति के कार्यकलापों का प्रबन्ध करने के लिए निदेशक, डेरी विकास उत्तराखण्ड, हल्द्वानी (नैनीताल) को उत्तराखण्ड सहकारी डेरी फैडरेशन लि, हल्द्वानी (नैनीताल) का प्रशासक नियुक्त किया जाता है।

ADVERTISEMENTSAd Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

पहाड़ प्रभात डैस्क

समाजशास्त्र में मास्टर की डिग्री के साथ (MAJMC) पत्रकारिता और जनसंचार में मास्टर की डिग्री। पत्रकारिता में 15 वर्ष का अनुभव। अमर उजाला, वसुन्धरादीप सांध्य दैनिक में सेवाएं दीं। प्रिंट और डिजिटल मीडिया प्लेटफॉर्म में समान रूप से पकड़। राजनीतिक और सांस्कृतिक के साथ खोजी खबरों में खास दिलचस्‍पी। पाठकों से भावनात्मक जुड़ाव बनाना उनकी लेखनी की खासियत है। अपने लंबे करियर में उन्होंने ट्रेंडिंग कंटेंट को वायरल बनाने के साथ-साथ राजनीति और उत्तराखंड की संस्कृति पर लिखने में विशेषज्ञता हासिल की है। वह सिर्फ एक कंटेंट क्रिएटर ही नहीं, बल्कि एक ऐसे शख्स हैं जो हमेशा कुछ नया सीखने और ख़ुद को बेहतर बनाने के लिए तत्पर रहते हैं। देश के कई प्रसिद्ध मैगजीनों में कविताएं और कहानियां लिखने के साथ ही वह कुमांऊनी गीतकार भी हैं अभी तक उनके लिखे गीतों को कुमांऊ के कई लोकगायक अपनी आवाज दे चुके है। फुर्सत के समय में उन्हें संगीत सुनना, किताबें पढ़ना और फोटोग्राफी पसंद है। वर्तमान में पहाड़ प्रभात डॉट कॉम न्यूज पोर्टल और पहाड़ प्रभात समाचार पत्र के एडिटर इन चीफ है।