हल्द्वानीः (बड़ी खबर)-भारी बारिश से 21 मार्ग बंद, हल्द्वानी में 138 एमएम बारिश रिकॉर्ड

खबर शेयर करें

Haldwani News: जिले में पिछले 24 घंटे में हुई मूसलाधार बारिश से तीन राज्य मार्ग दो जिला मार्ग सहित 21 रास्ते बंद हैं। हल्द्वानी में पिछले 24 घंटे में 138 मिली मीटर बारिश रिकार्ड की गई है इसके अलावा जिले के अन्य इलाकों में भी रात भर मूसलाधार बारिश रही और वर्तमान समय में भी बरसात जारी है। जिला आपदा प्रबंधन प्राधिकरण की रिपोर्ट के मुताबिक तल्ली सेठी-बेतालघाट – रामनगर,भुजान-बेतालघाट, रामनगर-भंण्डारपानी, गर्जिया-बेतालघाट, काण्डा-डौन परैवा-अमगढ़ी, अमगढ़ी-पाटकोट मोटर मार्गे,काण्डा-डोमास फफडिया, पाण्डेगॉव-रानीकोटा,देवीपुरा-सौड,फतेहपुर-पीपल अडिया, पदमपुरी-बबियाड, फतेहपुर-बेल मोटर मार्ग, बिनकोट-चन्द्रकोट,लोहाली-थुवाब्लाक, नौना-ब्यासी,रोपा मोटर मार्ग, कोटाबाग-देवीपुरा मोटर मार्ग सहित 21 मोटर मार्ग पूरी तरह बंद है। जिनको खुलवाने का काम जेसीबी से चल रहा है। नीचे देखिए बंद मार्गों की पूरी सूची…

ADVERTISEMENTSAd Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

पहाड़ प्रभात डैस्क

समाजशास्त्र में मास्टर की डिग्री के साथ (MAJMC) पत्रकारिता और जनसंचार में मास्टर की डिग्री। पत्रकारिता में 15 वर्ष का अनुभव। अमर उजाला, वसुन्धरादीप सांध्य दैनिक में सेवाएं दीं। प्रिंट और डिजिटल मीडिया प्लेटफॉर्म में समान रूप से पकड़। राजनीतिक और सांस्कृतिक के साथ खोजी खबरों में खास दिलचस्‍पी। पाठकों से भावनात्मक जुड़ाव बनाना उनकी लेखनी की खासियत है। अपने लंबे करियर में उन्होंने ट्रेंडिंग कंटेंट को वायरल बनाने के साथ-साथ राजनीति और उत्तराखंड की संस्कृति पर लिखने में विशेषज्ञता हासिल की है। वह सिर्फ एक कंटेंट क्रिएटर ही नहीं, बल्कि एक ऐसे शख्स हैं जो हमेशा कुछ नया सीखने और ख़ुद को बेहतर बनाने के लिए तत्पर रहते हैं। देश के कई प्रसिद्ध मैगजीनों में कविताएं और कहानियां लिखने के साथ ही वह कुमांऊनी गीतकार भी हैं अभी तक उनके लिखे गीतों को कुमांऊ के कई लोकगायक अपनी आवाज दे चुके है। फुर्सत के समय में उन्हें संगीत सुनना, किताबें पढ़ना और फोटोग्राफी पसंद है। वर्तमान में पहाड़ प्रभात डॉट कॉम न्यूज पोर्टल और पहाड़ प्रभात समाचार पत्र के एडिटर इन चीफ है।