हल्द्वानी: भावना पांडेय ने किया पार्टी का ऐलान, इस विधानसभा में दी भाजपा-कांग्रेस को चुनौती

खबर शेयर करें

HALDWANI NEWS: आज एक प्रेस वार्ता में आंदोलनकारी भावना पांडे ने भाजपा-कांग्रेस पर जमकर निशाने साधते हुए आगामी विधानसभा चुनाव में मैदान में उतरने का एलान कर दिया। उन्होंने आज अपनी पार्टी का नाम भी पत्रकारों के सम्मुख रखा। उन्होंने बताया कि जनता कैबिनेट पार्टी जेसीपी से वह चुनाव मैदान में उतरेंगी। उन्होंने भाजपा-कांग्रेस पर हमला करते हुए कहा कि इन पार्टियों ने केवल प्रदेश को लूटा है।

भावना पांडेय ने साफ कहा कि भाजपा ने पांच साल होते-होते तीन मुख्यमंत्री बदल लिए है। वहीं हाल कांग्रेस का है पांच प्रदेश अध्यक्ष बना लिये। यह केवल पहाड़ की भोली-भाली जनता के साथ खिलवाड़ है। इसका जवाब जनता उन्हें विधानसभा चुनाव में देंगी। उन्होंने हल्द्वानी विधानसभा सीट से लडऩे का ऐलान किया। जिन्हें पार्टियां टिकट नहीं देंगी उन्हें हम टिकट देंगे।वह पूरे 70 विधानसभा सीटों पर अपने उम्मीदवार उतरेंगी।

इसके अलावा भावना पांडेय ने देहरादून के एक रेस्टो प्यारी पहाडऩ का जिक्र करते हुए कहा कि यह हमारी संस्कृति के साथ खिलवाड़ है। आज पहाड़ की संस्कृति को बदनाम किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि यह रेस्टों जतिन नाम युवक का है जिसका उत्तराखंड से कोई नाता नहीं है। जो कई तरह के अश£ील इवेंट वह पार्टियां करता है। जब उन्होंने इसका विरोध किया तो उल्टा उनके ऊपर इल्जाम लगाया गया। उन्हें सोशल मीडिया पर बदनाम किया गया। ऐसे लोगों के लिए भाजपा-कांग्रेस पूरी तरह जिम्मेदार है।

यह भी पढ़ें 👉  हल्द्वानी: 380 रुपये की जींस लौटाने चली महिला, खाते से एक लाख रुपये साफ

उन्होंने कहा कि असली पहाडऩ हमारी आशा वर्कर्स है जिन्होंने कोरोना काल में घर-घर जाकर कार्य किया। आज उन्हें ही बेदखल करने का प्रयास किया जा रहा है। भू-कानून को लेकर भावना पांडेय ने कहा कि उत्तराखंड में हर हालत में भू कानून लागू होना चाहिए। वह आगामी चुनावों में महिलाओं के दम पर भाजपा-कांग्रेस को पटखनी देंगी।

ADVERTISEMENTSAd Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

पहाड़ प्रभात डैस्क

समाजशास्त्र में मास्टर की डिग्री के साथ (MAJMC) पत्रकारिता और जनसंचार में मास्टर की डिग्री। पत्रकारिता में 15 वर्ष का अनुभव। अमर उजाला, वसुन्धरादीप सांध्य दैनिक में सेवाएं दीं। प्रिंट और डिजिटल मीडिया प्लेटफॉर्म में समान रूप से पकड़। राजनीतिक और सांस्कृतिक के साथ खोजी खबरों में खास दिलचस्‍पी। पाठकों से भावनात्मक जुड़ाव बनाना उनकी लेखनी की खासियत है। अपने लंबे करियर में उन्होंने ट्रेंडिंग कंटेंट को वायरल बनाने के साथ-साथ राजनीति और उत्तराखंड की संस्कृति पर लिखने में विशेषज्ञता हासिल की है। वह सिर्फ एक कंटेंट क्रिएटर ही नहीं, बल्कि एक ऐसे शख्स हैं जो हमेशा कुछ नया सीखने और ख़ुद को बेहतर बनाने के लिए तत्पर रहते हैं। देश के कई प्रसिद्ध मैगजीनों में कविताएं और कहानियां लिखने के साथ ही वह कुमांऊनी गीतकार भी हैं अभी तक उनके लिखे गीतों को कुमांऊ के कई लोकगायक अपनी आवाज दे चुके है। फुर्सत के समय में उन्हें संगीत सुनना, किताबें पढ़ना और फोटोग्राफी पसंद है। वर्तमान में पहाड़ प्रभात डॉट कॉम न्यूज पोर्टल और पहाड़ प्रभात समाचार पत्र के एडिटर इन चीफ है।