Haldwani: अतुल गुप्ता बने अखिल एकता उद्योग व्यापार मंडल के प्रदेश सह प्रभारी

खबर शेयर करें

Haldwani News: अखिल एकता उद्योग व्यापार मंडल संपूर्ण भारत के उत्तराखंड प्रदेश अध्यक्ष विशाल शर्मा ने व्यापार मंडल कार्यकारणी का विस्तार करते हुए हल्द्वानी के प्रतिष्ठित व्यापारी एवं अतुल गुप्ता को प्रदेश सह प्रभारी. भूपेश बिष्ट को प्रदेश संगठन मंत्री एवं अतुल प्रताप सिंह को जिला महामंत्री नैनीताल पद पर मनोनीत किया और साथ ही इन तीनों पद पर नवनियुक्त पदाधिकारी को बधाई देते हुए उनसे आशा भी की व्यापारी हित के लिए वह हमेशा व्यापारियों के साथ खड़े रहेंगे उनकी नियुक्ति पर प्रदेश एवं जिले के पदाधिकारी ने बधाई देते हुए कुमाऊं मंडल अध्यक्ष भुवन भट्ट, महानगर अध्यक्ष डिंपल पांडे, महामंत्री परविंदर सिंह नागपाल, मुखानी मंडल अध्यक्ष दिगंबर भोजक, महामंत्री बृजेश जोशी, प्रदेश सचिव अमित चौहान विकास शर्मा, प्रदेश उपाध्यक्ष नारायण दत्त बडोला, जिला प्रभारी अतुल प्रताप सिंह, मुकेश जोशी, विक्रम बरगली, नफीस अहमद, भूपेंद्र सिंह बिष्ट तमाम पदाधिकारी ने बधाई दी।

ADVERTISEMENTSAd Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

पहाड़ प्रभात डैस्क

समाजशास्त्र में मास्टर की डिग्री के साथ (MAJMC) पत्रकारिता और जनसंचार में मास्टर की डिग्री। पत्रकारिता में 15 वर्ष का अनुभव। अमर उजाला, वसुन्धरादीप सांध्य दैनिक में सेवाएं दीं। प्रिंट और डिजिटल मीडिया प्लेटफॉर्म में समान रूप से पकड़। राजनीतिक और सांस्कृतिक के साथ खोजी खबरों में खास दिलचस्‍पी। पाठकों से भावनात्मक जुड़ाव बनाना उनकी लेखनी की खासियत है। अपने लंबे करियर में उन्होंने ट्रेंडिंग कंटेंट को वायरल बनाने के साथ-साथ राजनीति और उत्तराखंड की संस्कृति पर लिखने में विशेषज्ञता हासिल की है। वह सिर्फ एक कंटेंट क्रिएटर ही नहीं, बल्कि एक ऐसे शख्स हैं जो हमेशा कुछ नया सीखने और ख़ुद को बेहतर बनाने के लिए तत्पर रहते हैं। देश के कई प्रसिद्ध मैगजीनों में कविताएं और कहानियां लिखने के साथ ही वह कुमांऊनी गीतकार भी हैं अभी तक उनके लिखे गीतों को कुमांऊ के कई लोकगायक अपनी आवाज दे चुके है। फुर्सत के समय में उन्हें संगीत सुनना, किताबें पढ़ना और फोटोग्राफी पसंद है। वर्तमान में पहाड़ प्रभात डॉट कॉम न्यूज पोर्टल और पहाड़ प्रभात समाचार पत्र के एडिटर इन चीफ है।