हल्द्वानी: गर्भवती महिला को ला रही एम्बुलेंस पेड़ से टकराई, ऐसे बची जान

खबर शेयर करें

Pahad prabhat News Haldwani: मंगलवार को काठगोदाम -हेड़ाखान मार्ग पर आपातकालीन 108 एम्बुलेंस अनियंत्रित होकर सड़क के किनारे बोल्डर से जा टकराई। हादसे में एम्बुलेंस पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गयी। हादसे की सूचना के बाद मौके पर पहुंची काठगोदाम पुलिस ने 108 एम्बुलेंस के आगे के हिस्से को काटकर चालक को बाहर निकाला। चालक मामूली रूप से घायल बताया जा रहा है।

108 एम्बुलेंस कमल हेड़ाखान से गर्भवती महिला को इलाज के लिए हल्द्वानी ला रही थी इस दौरान 108 अनियंत्रित होकर सड़क के किनारे बोल्डर से जा टकराई। सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने सभी को निजी वाहन से अस्पताल भेजा। ड्राइवर को मामूली चोट लगी है जबकि गर्भवती महिला और तीमारदार सुरक्षित हैं।

ADVERTISEMENTSAd Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

पहाड़ प्रभात डैस्क

समाजशास्त्र में मास्टर की डिग्री के साथ (MAJMC) पत्रकारिता और जनसंचार में मास्टर की डिग्री। पत्रकारिता में 15 वर्ष का अनुभव। अमर उजाला, वसुन्धरादीप सांध्य दैनिक में सेवाएं दीं। प्रिंट और डिजिटल मीडिया प्लेटफॉर्म में समान रूप से पकड़। राजनीतिक और सांस्कृतिक के साथ खोजी खबरों में खास दिलचस्‍पी। पाठकों से भावनात्मक जुड़ाव बनाना उनकी लेखनी की खासियत है। अपने लंबे करियर में उन्होंने ट्रेंडिंग कंटेंट को वायरल बनाने के साथ-साथ राजनीति और उत्तराखंड की संस्कृति पर लिखने में विशेषज्ञता हासिल की है। वह सिर्फ एक कंटेंट क्रिएटर ही नहीं, बल्कि एक ऐसे शख्स हैं जो हमेशा कुछ नया सीखने और ख़ुद को बेहतर बनाने के लिए तत्पर रहते हैं। देश के कई प्रसिद्ध मैगजीनों में कविताएं और कहानियां लिखने के साथ ही वह कुमांऊनी गीतकार भी हैं अभी तक उनके लिखे गीतों को कुमांऊ के कई लोकगायक अपनी आवाज दे चुके है। फुर्सत के समय में उन्हें संगीत सुनना, किताबें पढ़ना और फोटोग्राफी पसंद है। वर्तमान में पहाड़ प्रभात डॉट कॉम न्यूज पोर्टल और पहाड़ प्रभात समाचार पत्र के एडिटर इन चीफ है।