हल्द्वानीः पैदल जा रहे गन्ना सेंटर निवासी युवक को टिप्पर ने कुचला, मौत

खबर शेयर करें

Haldwani News: हल्द्वानी में काल बनकर दौड़े टिप्पर ने मजदूर की जान ले ली। घटना के बाद चालक टिप्पर लेकर फरार हो गया। पुलिस ने टिप्पर चालक को सीसीटीवी की मदद से पकड़ लिया।

जानकारी के अनुसार रकसिया नाले से मिट्टी लेकर आ रहे टिप्पर ने पैदल जा रहे युवक को कुचल दिया। इस दौरान हादसे में युवक की मौके में मौत हो गई। बताया जा रहा है कि गन्ना सेंटर चांदनीचौक घुड़दौड़ा निवासी मोहन राम उम्र 37 वर्ष पुत्र स्व. बहादुर राम पेशे से मजदूर था। वह अपनी 15 साल की बेटी के साथ गांव में रहता था। शाम करीब पांच बजे मोहन राम चावल लेकर आ रहा था। इस बीच रकसिया नाले से मिट्टी लेकर टिप्पर ग्रामीण मार्ग से बहुत तेजी से जा रहा था। हरिपुर जमन सिंह की सड़क पर टिप्पर ने मोहन को टक्कर मार दी। सूचना मिलते ही एसएसआई महेंद्र प्रसाद, टीपीनगर चौकी इंचार्ज दीपक बिष्ट मौके पर पहुंचे। पुलिस ने एंबुलेंस की मदद से शव को मोर्चरी भिजवाया। पुलिस ने बताया कि सीसीटीवी की मदद से टिप्पर चालक को पकड़ लिया है।

ADVERTISEMENTSAd Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

पहाड़ प्रभात डैस्क

समाजशास्त्र में मास्टर की डिग्री के साथ (MAJMC) पत्रकारिता और जनसंचार में मास्टर की डिग्री। पत्रकारिता में 15 वर्ष का अनुभव। अमर उजाला, वसुन्धरादीप सांध्य दैनिक में सेवाएं दीं। प्रिंट और डिजिटल मीडिया प्लेटफॉर्म में समान रूप से पकड़। राजनीतिक और सांस्कृतिक के साथ खोजी खबरों में खास दिलचस्‍पी। पाठकों से भावनात्मक जुड़ाव बनाना उनकी लेखनी की खासियत है। अपने लंबे करियर में उन्होंने ट्रेंडिंग कंटेंट को वायरल बनाने के साथ-साथ राजनीति और उत्तराखंड की संस्कृति पर लिखने में विशेषज्ञता हासिल की है। वह सिर्फ एक कंटेंट क्रिएटर ही नहीं, बल्कि एक ऐसे शख्स हैं जो हमेशा कुछ नया सीखने और ख़ुद को बेहतर बनाने के लिए तत्पर रहते हैं। देश के कई प्रसिद्ध मैगजीनों में कविताएं और कहानियां लिखने के साथ ही वह कुमांऊनी गीतकार भी हैं अभी तक उनके लिखे गीतों को कुमांऊ के कई लोकगायक अपनी आवाज दे चुके है। फुर्सत के समय में उन्हें संगीत सुनना, किताबें पढ़ना और फोटोग्राफी पसंद है। वर्तमान में पहाड़ प्रभात डॉट कॉम न्यूज पोर्टल और पहाड़ प्रभात समाचार पत्र के एडिटर इन चीफ है।