हल्द्वानीः(बड़ी खबर)- बाइकों की आमने-सामने टक्कर के बाद लगी भीषण आग, दो की जलकर मौत

खबर शेयर करें

Haldwani Accident News: कालाढूंगी क्षेत्र में एक दिल दहला देने वाला सड़क हादसा सामने आया है, जहां दो मोटरसाइकिलों की आमने-सामने टक्कर के बाद भीषण आग लग गई। हादसे में दो लोगों की मौके पर ही जलकर दर्दनाक मौत हो गई, जबकि दो अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए हैं।

प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, टक्कर के बाद एक बाइक का पेट्रोल टैंक फट गया, जिससे आग लग गई और दोनों मोटरसाइकिलें धू-धू कर जलने लगीं। घायलों को तत्काल इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और राहत व बचाव कार्य शुरू किया। फिलहाल मृतकों की शिनाख्त नहीं हो सकी है, पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है।

ADVERTISEMENTSAd Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

पहाड़ प्रभात डैस्क

समाजशास्त्र में मास्टर की डिग्री के साथ (MAJMC) पत्रकारिता और जनसंचार में मास्टर की डिग्री। पत्रकारिता में 15 वर्ष का अनुभव। अमर उजाला, वसुन्धरादीप सांध्य दैनिक में सेवाएं दीं। प्रिंट और डिजिटल मीडिया प्लेटफॉर्म में समान रूप से पकड़। राजनीतिक और सांस्कृतिक के साथ खोजी खबरों में खास दिलचस्‍पी। पाठकों से भावनात्मक जुड़ाव बनाना उनकी लेखनी की खासियत है। अपने लंबे करियर में उन्होंने ट्रेंडिंग कंटेंट को वायरल बनाने के साथ-साथ राजनीति और उत्तराखंड की संस्कृति पर लिखने में विशेषज्ञता हासिल की है। वह सिर्फ एक कंटेंट क्रिएटर ही नहीं, बल्कि एक ऐसे शख्स हैं जो हमेशा कुछ नया सीखने और ख़ुद को बेहतर बनाने के लिए तत्पर रहते हैं। देश के कई प्रसिद्ध मैगजीनों में कविताएं और कहानियां लिखने के साथ ही वह कुमांऊनी गीतकार भी हैं अभी तक उनके लिखे गीतों को कुमांऊ के कई लोकगायक अपनी आवाज दे चुके है। फुर्सत के समय में उन्हें संगीत सुनना, किताबें पढ़ना और फोटोग्राफी पसंद है। वर्तमान में पहाड़ प्रभात डॉट कॉम न्यूज पोर्टल और पहाड़ प्रभात समाचार पत्र के एडिटर इन चीफ है।