हल्द्वानी: कालाढूंगी में लगा भाजपा को बड़ा झटका, रामलीला कमेटी के पूर्व अध्य्क्ष हेडिय़ा ने समर्थकों समेत थामा कांग्रेस का हाथ….

खबर शेयर करें

HALDWANI NEWS: कालाढूंगी विधानसभा में कांग्रेस प्रत्याशी महेश शर्मा ने अपना जनसंपर्क अभियान तेज कर दिया है। एक ओर उनके कार्यकर्ता डोर टू डोर पहुंचकर कांग्रेस के पक्ष में वोट करने की अपील कर रहे है तो दूसरी ओर भाजपा व अन्य दलों को छोडक़र लोग कांग्रेस में शामिल हो रहे है। आज आज कालाढ़ंगी विधानसभा के पनियाली में समाजसेवी और हैड़ाखान बाबा रामलीला कमेटी के पूर्व अध्य्क्ष ललित हेडिय़ा ने अपने दर्जनों समर्थकों के साथ भाजपा छोडक़र कांग्रेस की सदस्यता ली। इस मौके पर कांग्रेस प्रत्याशी महेश शर्मा ने उन्हें कांग्रेस की सदस्यता दिलाई।

वहीं कांग्रेस के कार्यकर्ता महेश शर्मा के पक्ष में वोट करने को लेकर डोर टू डोर पहुंचे। जहां उन्होंने लोगों को भाजपा सरकार के झूठे वादों को गिनाते हुए कांग्रेस के पक्ष में वोट करने की अपील की। इस दौरान कांग्रेस नेता व पूर्व प्रधान मोहन सिंह नेगी व प्रदीप नेगी के नेतृत्व में जनसंपर्क अभियान चलाया गया। उन्होंने कहा कि अगर क्षेत्र का विकास करना है तो कांग्रेस को वोट करें। लगातार बढ़ से जनसंपर्क से चुनावी मुकाबला दिलचस्प होता जा रहा है।

ADVERTISEMENTSAd Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

पहाड़ प्रभात डैस्क

समाजशास्त्र में मास्टर की डिग्री के साथ (MAJMC) पत्रकारिता और जनसंचार में मास्टर की डिग्री। पत्रकारिता में 15 वर्ष का अनुभव। अमर उजाला, वसुन्धरादीप सांध्य दैनिक में सेवाएं दीं। प्रिंट और डिजिटल मीडिया प्लेटफॉर्म में समान रूप से पकड़। राजनीतिक और सांस्कृतिक के साथ खोजी खबरों में खास दिलचस्‍पी। पाठकों से भावनात्मक जुड़ाव बनाना उनकी लेखनी की खासियत है। अपने लंबे करियर में उन्होंने ट्रेंडिंग कंटेंट को वायरल बनाने के साथ-साथ राजनीति और उत्तराखंड की संस्कृति पर लिखने में विशेषज्ञता हासिल की है। वह सिर्फ एक कंटेंट क्रिएटर ही नहीं, बल्कि एक ऐसे शख्स हैं जो हमेशा कुछ नया सीखने और ख़ुद को बेहतर बनाने के लिए तत्पर रहते हैं। देश के कई प्रसिद्ध मैगजीनों में कविताएं और कहानियां लिखने के साथ ही वह कुमांऊनी गीतकार भी हैं अभी तक उनके लिखे गीतों को कुमांऊ के कई लोकगायक अपनी आवाज दे चुके है। फुर्सत के समय में उन्हें संगीत सुनना, किताबें पढ़ना और फोटोग्राफी पसंद है। वर्तमान में पहाड़ प्रभात डॉट कॉम न्यूज पोर्टल और पहाड़ प्रभात समाचार पत्र के एडिटर इन चीफ है।