हल्द्वानीः सपा जिलाध्यक्ष का बड़ा बयान, यह गरीबी, महंगाई व बेरोजगारी को बढ़ावा देने वाला बजट…

खबर शेयर करें

Haldwani News: आज केन्द्र सरकार द्वारा वित्त वर्ष 2023-24 के लिए केंद्रीय बजट पेश किया। इसके बाद विपक्ष हमलावर हो गया है। अब समाजवादी पार्टी के जिलाध्यक्ष डिंपल पाण्डेय का बयान आया है। उन्होंने मोदी सरकार पर जमकर निशाना साधा है। उन्होंने कहा कि पिछले 9 साल की सरकार ने महंगाई, गरीबी व बेरोजगारी बढ़ाई है। उन्होंने बजट को निराशाजनक बताया।

उन्होंने कहा कि आजादी महोत्सव को अमृत महोत्सव का नाम देने वाली मोदी सरकार के राज में अमृत जैसा कुछ नहीं है। भारत करीब 140 करोड़ गरीबों, मजदूरों, वंचितों, किसानों आदि का विशाल देश है जो अपने अमृतकाल को तरस रहे हैं। उनके लिए केवल बातें ज्यादा हैं। उन्होंने कहा कि यह बजट केवल महंगाई व बेरोजगारी को और बढ़ाता है। किसान, मजदूर, युवा, महिला, नौकरीपेशा, व्यापारी वर्ग में और निराशा बढ़ती है। इस बजट में बजट जैसा कुछ भी नहीं है।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंडः अब पहाड़ के मनोज बने रातोंरात करोड़पति, Dream -11 में टीम बनाकर जीते एक करोड़...

डिंपल पाण्डेय ने कहा कि यह बजट जनविरोधी और निराशाजनक है। इस बजट में गरीबों का ध्यान नहीं रखा गया। यह केवल एक वर्ग के लोगों को लाभान्वित करेगा। यह बजट आगामी वर्ष 2024 के लोकसभा चुनाव को ध्यान में रखते हुए तैयार किया गया है। उन्होंने कहा कि बजट में हैरान भरी बात यह है कि नई कर व्यवस्था के तहत सात लाख रुपये तक की वार्षिक आय वालों के लिए कोई कर नहीं देने की घोषणा की, लेकिन पुरानी व्यवस्था में बने रहने वालों के लिए कोई बदलाव नहीं किया। इससे साफ होता है कि बजट में झोल ही झोल है।

Ad
Ad
Ad

पहाड़ प्रभात डैस्क

संपादक - जीवन राज ईमेल - [email protected]

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *