हल्द्वानीः कर्नाटक की जनता ने भाजपा की सांप्रदायिक राजनीति को नकाराः सुमित हृदयेश

खबर शेयर करें

Haldwani News: कर्नाटक में कांग्रेस की जीत के बाद हल्द्वानी विधायक सुमित हृदयेश ने अपने एक बयान में कहा कि भाजपा ने कर्नाटक में नफरत फैलाने का भरपूर प्रयास किया। भगवान श्रीराम जी के नाम पर राजनीति करके सत्ता का पूर्ण दुरुपयोग किया, परंतु जनता ने सांप्रदायिक राजनीति को नकार भाजपा को मुँहतोड़ जबाब दिया है। आगे पढ़िए…

उन्होंने कहा कि कर्नाटक के चुनाव परिणाम का संदेश भाजपा की नकारात्मक, सांप्रदायिक, नफरत, ध्रुवीकरण अमीरोन्मुखी, महिला-युवा विरोधी, सामाजिक-बंटवारे की हार और महंगाई, बेरोजगारी, भ्रष्टाचार व वैमनस्य के खिलाफ सख्त जनादेश है। ये लोकतंत्र और सत्य की जीत हैं। अब मध्य प्रदेश की बारी हैं। उन्होंने कर्नाटक के नेतृत्व और वहां की जनता के साथ कांग्रेस के राष्ट्रीय नेतृत्व को इस जीत पर बधाई दी है।

ADVERTISEMENTSAd Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

पहाड़ प्रभात डैस्क

समाजशास्त्र में मास्टर की डिग्री के साथ (MAJMC) पत्रकारिता और जनसंचार में मास्टर की डिग्री। पत्रकारिता में 15 वर्ष का अनुभव। अमर उजाला, वसुन्धरादीप सांध्य दैनिक में सेवाएं दीं। प्रिंट और डिजिटल मीडिया प्लेटफॉर्म में समान रूप से पकड़। राजनीतिक और सांस्कृतिक के साथ खोजी खबरों में खास दिलचस्‍पी। पाठकों से भावनात्मक जुड़ाव बनाना उनकी लेखनी की खासियत है। अपने लंबे करियर में उन्होंने ट्रेंडिंग कंटेंट को वायरल बनाने के साथ-साथ राजनीति और उत्तराखंड की संस्कृति पर लिखने में विशेषज्ञता हासिल की है। वह सिर्फ एक कंटेंट क्रिएटर ही नहीं, बल्कि एक ऐसे शख्स हैं जो हमेशा कुछ नया सीखने और ख़ुद को बेहतर बनाने के लिए तत्पर रहते हैं। देश के कई प्रसिद्ध मैगजीनों में कविताएं और कहानियां लिखने के साथ ही वह कुमांऊनी गीतकार भी हैं अभी तक उनके लिखे गीतों को कुमांऊ के कई लोकगायक अपनी आवाज दे चुके है। फुर्सत के समय में उन्हें संगीत सुनना, किताबें पढ़ना और फोटोग्राफी पसंद है। वर्तमान में पहाड़ प्रभात डॉट कॉम न्यूज पोर्टल और पहाड़ प्रभात समाचार पत्र के एडिटर इन चीफ है।