हल्द्वानीः पति से तलाक लेकर प्रेमी संग रहना चाहती थी महिला, अब दी जान…

खबर शेयर करें

Haldwani News: राजपुरा में एक महिला ने जहर गटक कर अपनी जान दे दी। आनन-फानन में महिला को अस्पताल में भर्ती कराया गया लेकिन महिला की मौत हो गई। सूचना के बाद पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पोस्टमार्टम कराने के बाद शव परिजनों को सौंप दिया। फिलहाल इस मामले में तहरीर पुलिस को कोई तहरीर नहीं मिली है। बताया जा रहा है कि महिला अपने पति को छोड़कर हल्द्वानी रह रही थी। वह पति से तलाक मांग रही थी। बाकि की जिंदगी प्रेमी के साथ गुजारना चाहती थी। आगे पढ़िए…

कोतवाली पुलिस के अनुसार नैनीताल निवासी एक महिला पिछले सात महीन से से पति से अलग रह रही थी। बताया जा रहा है कि विगत दो महीने पहले ही उसने राजपुरा में एक कमरा किराए पर लिया था। महिला एक कंपनी में काम करती थी। जहां उसका प्रेमी भी काम करता था। जब पति से उसकी अनबन हुई तो वह प्रेमी के साथ रहना चाहती थी। बताया जा है कि रविवार रात महिला ने जहर गटक लिया। आनन-फानन मंे लोग उसे अस्पताल ले गये। उसकी हालत को देखते हुए उसे सुशीला तिवारी अस्पताल में रेफर कर दिया गया लेकिन चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। एसएसआई विजय मेहता ने बताया कि पोस्टमार्टम के बाद महिला का शव परिजनों को सौंप दिया गया है। फिलहाल इस मामले में किसी की ओर से कोई तहरीर नहीं मिली है। अगर तहरीर मिलती है तो कार्रवाई की जाएगी।

ADVERTISEMENTSAd Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

पहाड़ प्रभात डैस्क

समाजशास्त्र में मास्टर की डिग्री के साथ (MAJMC) पत्रकारिता और जनसंचार में मास्टर की डिग्री। पत्रकारिता में 15 वर्ष का अनुभव। अमर उजाला, वसुन्धरादीप सांध्य दैनिक में सेवाएं दीं। प्रिंट और डिजिटल मीडिया प्लेटफॉर्म में समान रूप से पकड़। राजनीतिक और सांस्कृतिक के साथ खोजी खबरों में खास दिलचस्‍पी। पाठकों से भावनात्मक जुड़ाव बनाना उनकी लेखनी की खासियत है। अपने लंबे करियर में उन्होंने ट्रेंडिंग कंटेंट को वायरल बनाने के साथ-साथ राजनीति और उत्तराखंड की संस्कृति पर लिखने में विशेषज्ञता हासिल की है। वह सिर्फ एक कंटेंट क्रिएटर ही नहीं, बल्कि एक ऐसे शख्स हैं जो हमेशा कुछ नया सीखने और ख़ुद को बेहतर बनाने के लिए तत्पर रहते हैं। देश के कई प्रसिद्ध मैगजीनों में कविताएं और कहानियां लिखने के साथ ही वह कुमांऊनी गीतकार भी हैं अभी तक उनके लिखे गीतों को कुमांऊ के कई लोकगायक अपनी आवाज दे चुके है। फुर्सत के समय में उन्हें संगीत सुनना, किताबें पढ़ना और फोटोग्राफी पसंद है। वर्तमान में पहाड़ प्रभात डॉट कॉम न्यूज पोर्टल और पहाड़ प्रभात समाचार पत्र के एडिटर इन चीफ है।