हल्द्वानीः (शाबास)- काठगोदाम के तनुज पाठक को UPSC में मिली 72वीं रैंक, कोरोनाकाल में छोड़ी थी नौकरी…

खबर शेयर करें

UPSC Result 2023: संघ लोक सेवा आयोग की सिविल सेवा परीक्षा में उत्तराखंड के युवाओं ने परचम लहराया है। हल्द्वानी के तनुज पाठक ने 72वीं रैंक हासिल की है। इसके अलावा प्रदेश के कई अन्य युवाओं ने भी परीक्षा में सफलता हासिल की है।

इंटरमीडिएट करने के बाद तनुज ने आईआईटी रुड़की से बीटेक किया। उसके बाद दो साल तक बंगलुरु में निजी कंपनी में नौकरी की। कोरोनाकाल के समय उन्होंने नौकरी छोड़ दी और 2020 में घर आकर यूपीएससी की तैयारी शुरू कर दी। तनुज की मां आशा पाठक महात्मा गांधी इंटर कॉलेज में प्रवक्ता, जबकि पिता त्रिलोचन पाठक सहकारिता विभाग हल्दूचौड़ में प्रोजक्ट मैनेजर हैं। छोटे भाई अनुज पाठक ने पंतनगर से बीटैक किया है। तनुज का यह तीसरा प्रयास रहा। इससे पहले दो प्रयासों में वह इंटरव्यू में रह गए थे। इधर घर में तनुज को बधाई देने वालों का तांता लगा है।

ADVERTISEMENTSAd Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

पहाड़ प्रभात डैस्क

समाजशास्त्र में मास्टर की डिग्री के साथ (MAJMC) पत्रकारिता और जनसंचार में मास्टर की डिग्री। पत्रकारिता में 15 वर्ष का अनुभव। अमर उजाला, वसुन्धरादीप सांध्य दैनिक में सेवाएं दीं। प्रिंट और डिजिटल मीडिया प्लेटफॉर्म में समान रूप से पकड़। राजनीतिक और सांस्कृतिक के साथ खोजी खबरों में खास दिलचस्‍पी। पाठकों से भावनात्मक जुड़ाव बनाना उनकी लेखनी की खासियत है। अपने लंबे करियर में उन्होंने ट्रेंडिंग कंटेंट को वायरल बनाने के साथ-साथ राजनीति और उत्तराखंड की संस्कृति पर लिखने में विशेषज्ञता हासिल की है। वह सिर्फ एक कंटेंट क्रिएटर ही नहीं, बल्कि एक ऐसे शख्स हैं जो हमेशा कुछ नया सीखने और ख़ुद को बेहतर बनाने के लिए तत्पर रहते हैं। देश के कई प्रसिद्ध मैगजीनों में कविताएं और कहानियां लिखने के साथ ही वह कुमांऊनी गीतकार भी हैं अभी तक उनके लिखे गीतों को कुमांऊ के कई लोकगायक अपनी आवाज दे चुके है। फुर्सत के समय में उन्हें संगीत सुनना, किताबें पढ़ना और फोटोग्राफी पसंद है। वर्तमान में पहाड़ प्रभात डॉट कॉम न्यूज पोर्टल और पहाड़ प्रभात समाचार पत्र के एडिटर इन चीफ है।