हल्द्वानीः (दुःखद)- पिता को अस्पताल ले जा रही बेटी की कार पलटी, बीमार पिता की मौत…

खबर शेयर करें

Haldwani Accident News: मुखानी थाना क्षेत्र के कटघरिया निवासी पिता पुत्री की कर ऋषिकेश जाते समय रास्ते में दुर्घटनाग्रस्त हो गई इस हादसे में पिता और पुत्री दोनों घायल हो गए, जिन्हें 108 एंबुलेंस की मदद से हल्द्वानी एसटीएच अस्पताल ले जाया गया। उपचार के दौरान पिता की मौत हो गई। जबकि पुत्री गंभीर रूप से घायल है।

जानकारी के अनुसार मोहिनी कॉलोनी कठघरिया थाना मुखानी हल्द्वानी निवासी दिवाकर सिंह बिष्ट 65 का स्वास्थ्य सही नहीं चल रहा था। गुरुवार सुबह उनकी पुत्री अदिति बिष्ट 32 पिता को उपचार के लिए कार से ऋषिकेश एम्स ले जा रही थी। हल्द्वानी रोड पर ग्राम नमूना के पास अचानक से अदिति से कार अनियंत्रित होकर सड़क किनारे पेड़ से जा टकराई। इस घटना में अदिति एवं उनके बीमार पिता को गंभीर चोट आई।सूचना पर पहुंची बरहैनी पुलिस ने एंबुलेंस की मदद से घायलों को सीएचसी बाजपुर पहुंचाया, जहां से प्राथमिक उपचार के बाद दोनों को हल्द्वानी को हल्द्वानी के एसटीएच चिकित्सालय को रेफर कर दिया गया। एसटीएच हल्द्वानी में उपचार के दौरान दिवाकर सिंह बिष्ट की मौत हो गई। अदिति का उपचार जारी है। दिवाकर की मौत से परिजनों में कोहराम मचा हुआ है।

ADVERTISEMENTSAd Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

पहाड़ प्रभात डैस्क

समाजशास्त्र में मास्टर की डिग्री के साथ (MAJMC) पत्रकारिता और जनसंचार में मास्टर की डिग्री। पत्रकारिता में 15 वर्ष का अनुभव। अमर उजाला, वसुन्धरादीप सांध्य दैनिक में सेवाएं दीं। प्रिंट और डिजिटल मीडिया प्लेटफॉर्म में समान रूप से पकड़। राजनीतिक और सांस्कृतिक के साथ खोजी खबरों में खास दिलचस्‍पी। पाठकों से भावनात्मक जुड़ाव बनाना उनकी लेखनी की खासियत है। अपने लंबे करियर में उन्होंने ट्रेंडिंग कंटेंट को वायरल बनाने के साथ-साथ राजनीति और उत्तराखंड की संस्कृति पर लिखने में विशेषज्ञता हासिल की है। वह सिर्फ एक कंटेंट क्रिएटर ही नहीं, बल्कि एक ऐसे शख्स हैं जो हमेशा कुछ नया सीखने और ख़ुद को बेहतर बनाने के लिए तत्पर रहते हैं। देश के कई प्रसिद्ध मैगजीनों में कविताएं और कहानियां लिखने के साथ ही वह कुमांऊनी गीतकार भी हैं अभी तक उनके लिखे गीतों को कुमांऊ के कई लोकगायक अपनी आवाज दे चुके है। फुर्सत के समय में उन्हें संगीत सुनना, किताबें पढ़ना और फोटोग्राफी पसंद है। वर्तमान में पहाड़ प्रभात डॉट कॉम न्यूज पोर्टल और पहाड़ प्रभात समाचार पत्र के एडिटर इन चीफ है।