हल्द्वानीः विधायक सुमित हृदयेश दो दिवसीय दौरे पर जोशीमठ को हुए रवाना…

खबर शेयर करें

Haldwani News: हल्द्वानी विधायक सुमित ह्दयेश अपने दो दिवसीय दौर पर जोशीमठ के लिए रवाना हो गये है। जोशीमठ रवाना होने से पहले विधायक सुमित ह्दयेश ने बताया कि कल वह जोशीमठ पहुंच जायेंगे। इसके बाद रात्रि विश्राम जोशीमठ में ही करेंगे। अपने दो दिवसीय कार्यक्रम में स्थानीय कांग्रेस नेताओं और कार्यकर्ताओं के साथ वहां की परिस्थतियों का स्थलीय निरीक्षण करेंगे। साथ ही स्थानीय लोगों से मुलाकात कर शासन-प्रशासन तक उनकी परेशानियों को पहुंचाने का कार्य करेंगे। विधायक सुमित ह्दयेश ने कहा कि वह हर विषम परिस्थितियों में कांग्रेस परिवार प्रत्येक जोशीमठवासी के साथ खड़ा है। बाबा बद्री-केदार सब की रक्षा करेंगे।

ADVERTISEMENTSAd Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

पहाड़ प्रभात डैस्क

समाजशास्त्र में मास्टर की डिग्री के साथ (MAJMC) पत्रकारिता और जनसंचार में मास्टर की डिग्री। पत्रकारिता में 15 वर्ष का अनुभव। अमर उजाला, वसुन्धरादीप सांध्य दैनिक में सेवाएं दीं। प्रिंट और डिजिटल मीडिया प्लेटफॉर्म में समान रूप से पकड़। राजनीतिक और सांस्कृतिक के साथ खोजी खबरों में खास दिलचस्‍पी। पाठकों से भावनात्मक जुड़ाव बनाना उनकी लेखनी की खासियत है। अपने लंबे करियर में उन्होंने ट्रेंडिंग कंटेंट को वायरल बनाने के साथ-साथ राजनीति और उत्तराखंड की संस्कृति पर लिखने में विशेषज्ञता हासिल की है। वह सिर्फ एक कंटेंट क्रिएटर ही नहीं, बल्कि एक ऐसे शख्स हैं जो हमेशा कुछ नया सीखने और ख़ुद को बेहतर बनाने के लिए तत्पर रहते हैं। देश के कई प्रसिद्ध मैगजीनों में कविताएं और कहानियां लिखने के साथ ही वह कुमांऊनी गीतकार भी हैं अभी तक उनके लिखे गीतों को कुमांऊ के कई लोकगायक अपनी आवाज दे चुके है। फुर्सत के समय में उन्हें संगीत सुनना, किताबें पढ़ना और फोटोग्राफी पसंद है। वर्तमान में पहाड़ प्रभात डॉट कॉम न्यूज पोर्टल और पहाड़ प्रभात समाचार पत्र के एडिटर इन चीफ है।