हल्द्वानीः कांग्रेसियों ने सम्मेलन के जरिये दिखाई एकजुटता…

खबर शेयर करें

Haldwani News:आज कांग्रेस पार्टी के जिला कार्यकर्ता सम्मेलन में जिले भर से आये कार्यकर्ताओं को आगामी 2024 के लोकसभा चुनाव के लिए संगठन को स्वस्थ दुरुस्त करने के संकल्प के साथ रवाना किया। इस मौके पर प्रदेश अध्यक्ष करन महरा ने कहा कि सभी कार्यकर्ताओं को एकजुटता दिखाई होगी। सरकार की विफलता को जन-जन तक पहुंचाने के लिए कार्यकर्ताओं को जनता के बीच जाना होगा। बेरोजगारी और महंगाई के मुद्दों पर जनता को बताना होगा।

वहीं हल्द्वानी विधायक सुमित हृदयेश ने कहा कि जन विरोधी नीतियों के खिलाफ कांग्रेस आज भी संघर्ष कर रही है। इस सम्मेलन के माध्यम से कांग्रेस कार्यकर्ताओं को नई ऊर्जा मिलेगी। कांग्रेस जनविरोधी नीतियों और भ्रष्टाचार का विरोध करती है। रामगढ़ के ब्लॉक अध्यक्ष गणेश आर्य ने कहा कि भीमताल विधानसभा क्षेत्र में बाग का आतंक बढ़ा हुआ है तथा जिसकी वजह से दो महिलाओं और एक युवती को अपनी जान गंवानी पड़ी है। उन्होंने कांग्रेस पार्टी के बड़े नेताओं को कार्यकर्ताओं की बात सुननी चाहिए और उनके फोन पर उन्हें जवाब देने के साथ ही अधिकारियों पर भी दबाव बनाना चाहिए ताकि जनता की समस्याओं पर निराकरण हो सकें और वह कांग्रेस की नीतियों का समर्थन कर सकें।

Ad Ad

इस दौरान पूर्व महामंत्री एवं महानगर अध्यक्ष हरीश मेहता, संजय बिष्ट, भोला भट्ट, पूर्व विधायक रंजीत रावत, उप नेता प्रतिपक्ष भुवन कापड़ी, पूर्व विधायक हरीश दुर्गापाल, पूर्व जिला अध्यक्ष सतीश नैनवाल, महिला कांग्रेस की उपाध्यक्ष शोभाबिष्ट, संजय किरौला, रामबाबू मिश्रा, लालचंद्र सिंह, महानगर अध्यक्ष एडवोकेट गोविंद बिष्ट, आदि मौजूद रहे। जबकि कार्यक्रम का संचालन जिला अध्यक्ष राहुल छिमवाल ने किया।

ADVERTISEMENTSAd Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

पहाड़ प्रभात डैस्क

समाजशास्त्र में मास्टर की डिग्री के साथ (MAJMC) पत्रकारिता और जनसंचार में मास्टर की डिग्री। पत्रकारिता में 15 वर्ष का अनुभव। अमर उजाला, वसुन्धरादीप सांध्य दैनिक में सेवाएं दीं। प्रिंट और डिजिटल मीडिया प्लेटफॉर्म में समान रूप से पकड़। राजनीतिक और सांस्कृतिक के साथ खोजी खबरों में खास दिलचस्‍पी। पाठकों से भावनात्मक जुड़ाव बनाना उनकी लेखनी की खासियत है। अपने लंबे करियर में उन्होंने ट्रेंडिंग कंटेंट को वायरल बनाने के साथ-साथ राजनीति और उत्तराखंड की संस्कृति पर लिखने में विशेषज्ञता हासिल की है। वह सिर्फ एक कंटेंट क्रिएटर ही नहीं, बल्कि एक ऐसे शख्स हैं जो हमेशा कुछ नया सीखने और ख़ुद को बेहतर बनाने के लिए तत्पर रहते हैं। देश के कई प्रसिद्ध मैगजीनों में कविताएं और कहानियां लिखने के साथ ही वह कुमांऊनी गीतकार भी हैं अभी तक उनके लिखे गीतों को कुमांऊ के कई लोकगायक अपनी आवाज दे चुके है। फुर्सत के समय में उन्हें संगीत सुनना, किताबें पढ़ना और फोटोग्राफी पसंद है। वर्तमान में पहाड़ प्रभात डॉट कॉम न्यूज पोर्टल और पहाड़ प्रभात समाचार पत्र के एडिटर इन चीफ है।