हल्द्वानीः वार्ड नंबर 37 में भाजपा के लोकसभा सांसद प्रत्याशी अजय भट्ट ने किया जनसंपर्क…

खबर शेयर करें

Haldwani News: आज भाजपा के लोकसभा सांसद प्रत्याशी अजय भट्ट ने हल्द्वानी में कई जगहों पर जनसंपर्क अभियान और जनसभा को संबोधित किया। इसी क्रम में हाल ही में कांग्रेस छोड़कर भाजपा में शामिल हुए निवर्तमान पार्षद वार्ड नंबर 37 विद्या देवी और ह्दयेश कुमार के वार्ड क्षेत्र में एक सभा को संबोधित किया। वार्ड नंबर 37 स्थित कालिका मंदिर प्रांगण में कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसमें सभी कार्यकर्ताओं ने लोकसभा सांसद प्रत्याशी अजय भट्ट को विजयी बनाने की मांग की।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड: (बड़ी खबर)- गर्मी में लगा बिजली का झटका, सात प्रतिशत बढ़ी दरें

इस दौरान कार्यक्रम में मुख्य रूप से विधानसभा संयोजक व निवर्तमान मेयर जोगेंद्र पाल रौतेला, विधानसभा प्रभारी सचिन साह, पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष रेणू अधिकारी, पूर्व जिलाध्यक्ष प्रदीप बिष्ट, अध्यक्ष भाजपा काठगोदाम किशोर जोशी, निवर्तमान पार्षद वार्ड नंबर 37 विद्या देवी, मंडल उपाध्यक्ष अरुण टम्टा, पनराम, जिला उपाध्यक्ष महिला मोर्चा मुन्नी बिष्ट, पूर्व मंडल अध्यक्ष देवी दयाल उपाध्यायी, पूर्व प्रधान महेश जोशी, भाजपा नेता हरीश नेगी, नंद लाल, गणेश प्रसाद टम्टा, अध्यक्ष भाजपा ओबीसी मोर्चा रोषपाल मौर्या, वरिष्ठ भाजपा नेता मोहन पाल, शिव गणेश, भुवन आर्य, ह्दयेश कुमार, महेंद्र कुमार, प्रवीण राणा, वीरेंद्र सिंह बिष्ट, शक्ति केंद्र संयोजक व बूथ अध्यक्ष मौजूद रहे।

Ad Ad Ad Ad Ad

पहाड़ प्रभात डैस्क

संपादक - जीवन राज ईमेल - [email protected]

You cannot copy content of this page