Govt Job: UKPSC ने प्रवक्ता के 611 पदों पर निकाली भर्ती,आवेदन का अंतिम मौका

खबर शेयर करें

उत्तराखंड लोक सेवा आयोग (यूकेपीएससी) ने माध्यमिक शिक्षा विभाग में प्रवक्ता (ग्रुप-सी) के 611 पदों पर भर्ती के लिए आवेदन आमंत्रित किए हैं। इस भर्ती में सभी प्रकार के आरक्षण का लाभ केवल उत्तराखंड राज्य के मूल निवासियों को मिलेगा, जबकि अन्य राज्यों के अभ्यर्थी अनारक्षित श्रेणी में आवेदन कर सकते हैं।

आवेदन की अंतिम तिथि बढ़ी

ऑनलाइन आवेदन करने की अंतिम तिथि अब 12 मार्च 2025 कर दी गई है। पहले यह तिथि 07 नवंबर 2024 निर्धारित थी।

Ad

योग्यता

  • मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय/संस्थान से संबंधित विषय में स्नातकोत्तर डिग्री या समकक्ष योग्यता हो।
  • एलटी डिप्लोमा या बीएड डिग्री अनिवार्य है।
यह भी पढ़ें 👉  AIIMS Recruitment 2026: एम्स में विभिन्न पदों पर निकली भर्ती, यहां करें चेक पूरी डिटेल

वेतनमान

₹47,600 – ₹1,51,100 प्रति माह।

आयु सीमा

  • न्यूनतम आयु 21 वर्ष और अधिकतम 42 वर्ष होनी चाहिए।
  • आयु की गणना 01 जुलाई 2024 को आधार मानकर की जाएगी।
  • उत्तराखंड के एससी/एसटी, ओबीसी और दिव्यांग उम्मीदवारों को 10 वर्ष की छूट दी जाएगी।
यह भी पढ़ें 👉  हल्द्वानी : बुजुर्ग से झपटमारी का 24 घंटे में खुलासा, एक लाख की अंगूठी बरामद

आवेदन प्रक्रिया

  1. संस्थान की आधिकारिक वेबसाइट www.psc.uk.gov.in पर जाएं।
  2. होमपेज पर ‘रिक्रूटमेंट नोटिफिकेशन’ सेक्शन पर क्लिक करें।
  3. संबंधित भर्ती के लिंक पर क्लिक करके आवेदन प्रक्रिया पूरी करें।

चयन प्रक्रिया

भर्ती प्रक्रिया में अभ्यर्थियों का चयन स्क्रीनिंग परीक्षा, लिखित परीक्षा, दस्तावेज़ सत्यापन और मेडिकल परीक्षण के आधार पर किया जाएगा।

ADVERTISEMENTSAd Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

पहाड़ प्रभात डैस्क

समाजशास्त्र में मास्टर की डिग्री के साथ (MAJMC) पत्रकारिता और जनसंचार में मास्टर की डिग्री। पत्रकारिता में 15 वर्ष का अनुभव। अमर उजाला, वसुन्धरादीप सांध्य दैनिक में सेवाएं दीं। प्रिंट और डिजिटल मीडिया प्लेटफॉर्म में समान रूप से पकड़। राजनीतिक और सांस्कृतिक के साथ खोजी खबरों में खास दिलचस्‍पी। पाठकों से भावनात्मक जुड़ाव बनाना उनकी लेखनी की खासियत है। अपने लंबे करियर में उन्होंने ट्रेंडिंग कंटेंट को वायरल बनाने के साथ-साथ राजनीति और उत्तराखंड की संस्कृति पर लिखने में विशेषज्ञता हासिल की है। वह सिर्फ एक कंटेंट क्रिएटर ही नहीं, बल्कि एक ऐसे शख्स हैं जो हमेशा कुछ नया सीखने और ख़ुद को बेहतर बनाने के लिए तत्पर रहते हैं। देश के कई प्रसिद्ध मैगजीनों में कविताएं और कहानियां लिखने के साथ ही वह कुमांऊनी गीतकार भी हैं अभी तक उनके लिखे गीतों को कुमांऊ के कई लोकगायक अपनी आवाज दे चुके है। फुर्सत के समय में उन्हें संगीत सुनना, किताबें पढ़ना और फोटोग्राफी पसंद है। वर्तमान में पहाड़ प्रभात डॉट कॉम न्यूज पोर्टल और पहाड़ प्रभात समाचार पत्र के एडिटर इन चीफ है।