GOVT JOB: उत्तराखंड डाक विभाग में बंपर भर्ती, 10वीं पास को मिलेगा मौका…

खबर शेयर करें

Uttarakhand post office vacancy: बेरोजगारों के लिए अच्छी खबर है। अगर आप 10वीं पास है तो डाक विभाग में आवेदन कर सकते है। डाक विभाग ने ग्रामीण डाक सेवकों के लिए आवेदन मांगे हैं। उत्तराखंड में 581 पदों पर भर्ती होगी। अकेले कुमाऊं में 288 पदों पर तैनाती होगी। चयनित उम्मीदवार की तैनाती शाखा पोस्टमास्टर और सहायक शाखा पोस्टमास्टर के रूप में की जाएगी। अभ्यर्थियों को डाक विभाग की वेबसाइट में जाकर ऑनलाइन आवेदन करना है। भर्ती प्रक्रिया भी ऑनलाइन ही होगी। अभ्यर्थियों का चयन मेरिट के आधार पर किया जाएगा।

सहायक डाक अधीक्षक जेएस बोरा ने बताया कि कुमाऊं मंडल के पिथौरागढ़ डाक मंडल में 108, अल्मोड़ा में 92 और नैनीताल में 88 पद भरे जाने हैं। इन पदों के लिए हाईस्कूल पास अभ्यर्थी ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। आवेदन प्रक्रिया 22 सितंबर तक जारी रहेगी। सफल अभ्यर्थियों के चयन के बाद उन्हें ऑनलाइन ही नियुक्ति पत्र दिए जाएंगे। चयन में नियमानुसार आरक्षण का प्रावधान किया गया है। आर्थिक रूप से पिछड़े वर्ग के लिए 57, ओबीसी के लिए 78,अनुसूचित जाति के लिए 99 और अनुसूचित जनजाति के लिए 15 सीटें आरक्षित की गई हैं।अभ्यर्थी विभाग की वेबसाइट indiapost.gov.in या appost.in/gdsonline के माध्यम से आवेदन कर सकते हैं।

ADVERTISEMENTSAd Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

पहाड़ प्रभात डैस्क

समाजशास्त्र में मास्टर की डिग्री के साथ (MAJMC) पत्रकारिता और जनसंचार में मास्टर की डिग्री। पत्रकारिता में 15 वर्ष का अनुभव। अमर उजाला, वसुन्धरादीप सांध्य दैनिक में सेवाएं दीं। प्रिंट और डिजिटल मीडिया प्लेटफॉर्म में समान रूप से पकड़। राजनीतिक और सांस्कृतिक के साथ खोजी खबरों में खास दिलचस्‍पी। पाठकों से भावनात्मक जुड़ाव बनाना उनकी लेखनी की खासियत है। अपने लंबे करियर में उन्होंने ट्रेंडिंग कंटेंट को वायरल बनाने के साथ-साथ राजनीति और उत्तराखंड की संस्कृति पर लिखने में विशेषज्ञता हासिल की है। वह सिर्फ एक कंटेंट क्रिएटर ही नहीं, बल्कि एक ऐसे शख्स हैं जो हमेशा कुछ नया सीखने और ख़ुद को बेहतर बनाने के लिए तत्पर रहते हैं। देश के कई प्रसिद्ध मैगजीनों में कविताएं और कहानियां लिखने के साथ ही वह कुमांऊनी गीतकार भी हैं अभी तक उनके लिखे गीतों को कुमांऊ के कई लोकगायक अपनी आवाज दे चुके है। फुर्सत के समय में उन्हें संगीत सुनना, किताबें पढ़ना और फोटोग्राफी पसंद है। वर्तमान में पहाड़ प्रभात डॉट कॉम न्यूज पोर्टल और पहाड़ प्रभात समाचार पत्र के एडिटर इन चीफ है।